आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की। सोलह किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट
आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज कलाकुंज एवं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में 5 जून को जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की|
तत्पश्चात पंडित अंकित जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोंच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मांडले पर अर्घ्य अर्पित कर श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। उसके बाद भक्तों ने सामूहिक रुप से निर्वाण कांड का वाचनकर भगवान शांतिनाथ के समक्ष सोलह किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया।
पूजन में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर भजनों पर प्रभु शांतिनाथ की भक्ति की। विधान के समापन के बाद सभी भक्तों ने संगीतमय में प्रभु की मंगल आरती की। इस अवसर पर रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, अजय जैन, राजीव जैन, विवेक मयंक जैन दीपचंद जैन, राजा जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, करुणा जैन, प्रतिभा जैन, ममता जैन समस्त कलाकुंज सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment