जैसवाल जैन उपरोचियां समाज, इंदौर में सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में स्व. डॉ. प्रकाशचंद जैन को प्रथम समाजरत्न इंदौर से सम्मानित किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना/इंदौर। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज, इंदौर ने सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया। मुख्य अतिथि मयंक जी जैन (शिवपुरी) का स्वागत अध्यक्ष ओम प्रकाश और मंत्री प्रदीप जैन द्वारा किया गया। महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर सभी समाजजनों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक स्वास्थ्य कैंप से हुई। वीरेंद्र जैन द्वारा मंत्रोच्चार के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। मंच संचालन वीरेंद्र जैन और गौरव जैन ने किया। उद्घाटन मोतीबाई जैन, विनोद जैन और निशांत जैन सपरिवार द्वारा किया गया।
समारोह में डॉ. जिनेन्द्र जी जैन, डॉ. दिवाकर जी जैन, डॉ. विजेंद्र जी जैन, डॉ. मुकुल जी जैन सहित अन्य डॉक्टरों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चन्द जैन को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों और युवाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
आयुर्वेदिक औषधियों का नि:शुल्क वितरण
13 अप्रैल 2025 को जैसवाल जैन सद्भावना समूह (JJSS), इंदौर का गठन किया गया और इसके उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया गया। ओम प्रकाश जैन ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद स्व. डॉ. श्री प्रकाशचंद जैन को प्रथम समाजरत्न इंदौर घोषित किया। उनके सुपुत्र प्रदीप जैन और पुत्रवधु प्रीति जैन को मंच पर खड़े होकर सम्मानित किया गया। समाजरत्न सम्मान मयंक जी जैन द्वारा प्रदान किया गया। तत्पश्चात धार्मिक तंबोला – अक्षय निधि का आयोजन वीरेंद्र जी और सीमा जी जैन ने किया। आयुर्वेदिक औषधियों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। समारोह का समापन गौरव जैन द्वारा सभी समाजजन के प्रयासों और उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।













Add Comment