समाचार

आध्यात्मिक साधना केन्द्र छतरपुर में आयोजन : जैसवाल जैन समाज दिल्ली की सामूहिक क्षमावाणी आज


‘क्षमावाणी मिलन समारोह’ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज समस्त दिगंबर जैसवाल जैन समाज दिल्ली द्वारा जैसवाल जैन युवाजन के तत्वाधान में आध्यात्मिक साधना केन्द्र छतरपुर में मनाया जाएगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


दिल्ली । ‘क्षमावाणी मिलन समारोह’ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज समस्त दिगंबर जैसवाल जैन समाज दिल्ली द्वारा जैसवाल जैन युवाजन के तत्वाधान में आध्यात्मिक साधना केन्द्र छतरपुर में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए नवीनकुमार जैन और अजय जैन ने बताया कि जैसवाल जैन समाज दिल्ली एनसीआर की क्षमावाणी 2 अक्टूबर 2024 को आध्यात्मिक साधना केन्द्र छतरपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस समारोह में समस्त जैसवाल जैन समाज को विश्व के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए पेंटिंग, जैसवाल जैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, और बुजुर्गों का सम्मान के साथ-साथ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

अजय जैन ‘बाबी’, महामंत्री जैसवाल जैन युवाजन ने बताया कि समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका सीधा प्रसारण प्रात: 9 बजे से अहिंसा प्रभावना चैनल पर किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page