समाचार

जैसवाल जैन समाज दिल्ली की सामूहिक क्षमावाणी 2 अक्टूबर को : लकी ड्रॉ, सामाजिक सम्मान और प्रतियोगिताएं प्रस्तावित 


जैसवाल जैन उपरोचियां समाज दिल्ली का सामूहिक क्षमावाणी मिलन समारोह अध्यात्म साधना केंद्र दिल्ली में 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज दिल्ली का सामूहिक क्षमावाणी मिलन समारोह अध्यात्म साधना केंद्र दिल्ली में 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के कार्याध्यक्ष चौधरी मोहित जैन चीकू ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जैसवाल जैन युवाजन द्वारा जैसबाल जैन उपरोचियां समाज दिल्ली एनसीआर का सामूहिक क्षमावाणी मिलन समारोह विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के साथ 2 अक्टूबर को समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जैन समाज के उद्योगपति गणेशीलाल सुरेशचंद जैन दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि श्री अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, संभव फाउंडेशन के संस्थापक युवा उद्यमी श्रेयांश जैन सन्नी ढिलवारी अजमेर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भारतवर्ष की जैसवाल जैन समाज के श्रावक श्रेष्ठी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

प्रतिभाओं और बुजुर्गों का होगा बहुमान 

समारोह में सामूहिक क्षमावाणी के साथ ही सजातीय बुजुर्ग बंधुओं, विशिष्ट व्यक्तियों, मेधावी बच्चों के सम्मान के साथ कक्षा 10वीं एवं 12वीं के चयनित बच्चों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता सहित एक लकी ड्रॉ के माध्यम से उपहारों का वितरण किया जाएगा। समारोह के मध्य जीएसटी गुरु सीए विमल जैन दिल्ली का उद्बोधन आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम पश्चात सभी उपस्थित बंधुओं के लिए सुरुचिपूर्ण वात्सल्य भोज भी होगा।

बच्चों के लिए प्रतियोगिता भी होगी

जैसवाल जैन युवाजन के महामंत्री अजय जैन बॉबी ने बताया कि क्षमावाणी मिलन समारोह में जैसवाल जैन समाज के 8 से 14 साल के बच्चों के लिए धार्मिक ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए छठवीं से लेकर 12वीं तक प्रत्येक क्लास के दो-दो छात्रों को मेधावी छात्र के रूप में सम्मानित किया जाएगा और कक्षा 10वीं और 12वीं में जैसवाल जैन समाज दिल्ली एनसीआर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को31 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ वे छात्र, जिन्होंने हाल ही में ग्रेजुएट एवं मास्टर्स में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उनको जैसवाल जैन युवाजन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

भजनों की प्रस्तुति से माहौल होगा धर्ममय 

संचालन का उत्तरदायित्व नीरू जैन गणेशनगर दिल्ली को सौंपा गया है। समारोह में जैन भजन गायक रूपेश जैन एंड पार्टी भव्य प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ होगा। श्रावक श्रेष्ठियों द्वारा मंच उदघाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, जिनवाणी स्थापना की जाएगी। जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के सभी सदस्यों ने सकल जैसवाल जैन उपरोचियां समाज से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page