समाचार

महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न  पूरे विश्व में जैन धर्म की एक अलग ही बनी हुई है पहचान


भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर एड. कमलेन्द्र जैन मुख्य अतिथि की उपस्थिती में जैन धर्मशाला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत महावीर प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात चित्रावरण एवं दीप प्रज्वलन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया ।पढि़ए मनीष शास्त्री विद्यार्थी की रिपोर्ट ……


सागर ।भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर एड. कमलेन्द्र जैन मुख्य अतिथि की उपस्थिती में जैन धर्मशाला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत महावीर प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात चित्रावरण एवं दीप प्रज्वलन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया । इसके बाद मंचासीन अतिथि अतिवीर एड. कमलेन्द्र जैन राष्ट्रीय मंत्री, वीर अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष,वीर संजय जैन शक्कर क्षेत्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ,वीर प्रमोद जैन क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एवं मनोज जैन का स्वागत अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन एवं सभी वीरांगना ने किया।वीर पीयूष जैन के द्वारा कार्यक्रम का मंगलाचरण किया गया।

इसके बाद अध्यक्ष वीरांगना रितु जैन ने वर्ष भर में जो भी कार्यक्रम किए हैं, उनके बारे में बताया ।सचिव वीरांगना शालिनी बजाज ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का परिचय एवं जैन मिलन परिचय दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभी वीरांगनाओं को शपथ दिलवाई ।शपथ में भगवान महावीर के जियो और जीने दो एवं सामाजिक समन्वय के साथ छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से, समाज को जोड़ने का संकल्प दिलाया।उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचारों द्वारा शाखा की वीरांगनाओं का मार्गदर्शन किया।

 संस्कृति और खान-पान बनी पहचान

मार्गदर्शन में बताया कि किस तरह से हमें अपनी शाखा के कार्यों को आगे बढ़ाना है और एक बार पुनः शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड दिलाना है। राष्ट्रीय मंत्री कमलेंद्र ने बताया कि पूरे विश्व में किस तरह से जैन धर्म की एक अलग ही पहचान बनी हुई है ।आज हम कहीं भी जाते हैं, तो हमें किसी भी धर्म के लोगों का भोजन स्पेशल रूप से नहीं मिलता। जबकि हम देश में कहीं भी जाएं और अगर हम कहेंगे कि हमें जैन भोजन चाहिए ,तो हमें जैन थाली उपलब्ध हो जाती है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, की सभी जगह हमें अपनी संस्कृति और अपने खान-पान से पहचान लिया जाता है कि हम जैन हैं। मनोज जैन ने भी कहा कि हमारी नेहानगर की महिला जैन मिलन शाखा बहुत अच्छे से कार्य कर रही है। जिसके लिए हम सभी लोग उनका आभार मानते हैं। राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर कमलेंद्र एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया द्वारा क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता मनोज जैन का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया एवं मंच संचालन किरण जैन ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री अति वीर कमलेंद्र , क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया,कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन शक्कर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद ,मनोज जैन, क्षेत्रीय चेयरपर्सन अति वीरांगना मंजू सतभैया, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया , राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन ,क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता मनोज जैन, संरक्षिका वीरांगना किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना रितु जैन, सचिव वीरांगना शालिनी बजाज, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन एवं शाखा की समस्त वीरांगनाएं शामिल हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page