समाचार

बंगाल, झारखंड, ओड़िसा शिक्षण शिविरों में जैनत्व संस्कार प्रतिभा सम्मान : 25 स्थानों में 2000 से ज्यादा शिविरार्थी हुए शामिल 


आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से शीतकालीन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर 2026 का बंगाल, ओडिशा, झारखंड सराक क्षेत्र में,शिक्षण शिविरों का धर्म प्रभावना के साथ संपन्न हुआ।शिक्षण शिविर में 2000 से ज्यादा शिविराथियों ने भाग लेकर संस्कार ग्रहण किए।आसनसोल से पढ़िए, यह खबर…


  आसनसोल। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से आचार्य ज्ञेय सागर जी महाराज, आ.स्वस्ति भूषण माताजी, आ. आर्षमति माताजी,आ.सुज्ञान मति माताजी के आशीर्वाद से शीतकालीन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर 2026 का बंगाल, ओडिशा, झारखंड सराक क्षेत्र में,शिक्षण शिविरों का धर्म प्रभावना के साथ संपन्न हुआ। शिक्षण शिविर में 2000 से ज्यादा शिविराथियों ने भाग लेकर संस्कार ग्रहण किए। ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर ब्र. मंजुला दीदी, ब्र.मनीष भैया के निर्दशन में संम्पन हुए। शिक्षण शिविर में जैनत्व संस्कार कार्यक्रम,प्रतिभा सम्मान समारोह,समर्पण ड्रॉ प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शिविर संयोजक मनीष विद्यार्थी ने बताया पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा प्रांत के विभिन्न अंचलों में शीतकालीन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आयें विद्वानों द्वारा नैतिक शिक्षा,ज्ञान दर्पण भाग 1,2 छहढाला, नैतिक शिक्षा दी गई, जिसमें छत्तीसगढ़ से आयें पं. जयकुमार जी दुर्ग,पं. शिखरचंद जैन भिलाई म. प्र. टीकमगढ़ से पं.श्रीनंदन जी उ.प्र. महरौनी से पं.कपिल शास्त्री,सागर से पं. मुन्नालाल जैन,पं. राजकुमार कर्द सहसंयोजक, पं.मोहित शास्त्री धर्म प्रभावना कर रहे हैं।

इनका सहयोग रहा

सभी स्थानों पर ज्ञान दर्पण भाग 1, 2, छहडाला, पूजन शिविर नैतिक संस्कार, आरती, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण के साथ शिक्षण शिविर का समापन श्री दिगंबर जैन मंदिर रघुनाथपुर में सामूहिक महामंडल विधान प्रतियोगिता ड्रा,विद्वानों का सम्मान स्थानीय कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ शिक्षण शिविर का समापन हुआ। स्थानीय संयोजक लखन ,गौरांग जैन,रामदुलार जैन, डॉ. प्रदीप जैन,शक्तिपथ, सराक समिति के लखनपुर से गयाराम जैन अध्यक्ष संजय जैन सचिव, रघुनाथपुर से पुटुक जैन अध्यक्ष एवं सराक उत्थान समिति बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10, वर्णी विकास सभा एवं जन कल्याण समिति सागर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षण शिविर के आयोजन में भारतवर्षीय सराक ट्रस्ट्र दिल्ली अध्यक्ष गजराज गंगवाल, मंत्री इंद्रेश जैन दिल्ली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page