जैन अटामंदिर में आचार्य विद्यासागरजी का मनाया गया 58 वां दीक्षा दिवस मनाया गया। समाज श्रेष्ठियों ने श्री विद्यासागर जी के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलित किया। जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। परिग्रह से अपरिग्रह की ओर बढ़ना, संसार से मुक्ति की ओर बढ़ना और असंयम से संयम की ओर बढ़ना ही जैनेश्वरी दीक्षा है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज को युगदृष्टा बताते हुए आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने कहा कि हमारे गुरु मंत्र और तंत्र से दूर थे। फिर भी सभी कार्य सफल होते थे। गुरु का नाम ही मंत्र और उनका आशीर्वाद ही यंत्र का काम करता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के उत्थान में गौशालाएं, गुरुकुल, अस्पताल और हथकरघा के माध्यम से समाज को जो संदेश दिया। वह सदैव अनुकरणीय रहेगा। यह उद्बोधन जैन अटामंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के 58 वें मुनिदीक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने व्यक्त किए। संघस्थ मुनि गुरुदत्त सागर महाराज का दीक्षा दिवस भी मनाया गया। धर्मसभा के शुभारंभ में चन्द्राप्रभु डोंडाघाट महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। समाज श्रेष्ठियों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित किया एवं जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री की पूजन के पूर्व पाद प्रक्षालन किया।
ब्रहमचारी मनोज भैया ने आचार्य श्री की संगीतमय पूजन किया। जिसमें अर्घ्य समर्पण आदर्श महिला मंडल बडा मंदिर, ब्राह्मी सुन्दरी संभाग, नंदा-सुनंदा महिला मंडल, साधु वैयावृत्ति महिला मण्डल,सुधा कलश महिला मंडल, विद्या पुनीत बहु मण्डल, सुधा सिंधु संभाग,विद्यापूजन मण्डल, प्रतिभास्थली महिला मण्डल, विद्यागुरु महिला मण्डल,नीली श्राविका मण्डल, वर्द्धमान महिला मण्डल, पूर्णमति महिला मण्डल, जैन मिलन अरिहंत शाखा, जैन मिलन महिला मुख्य शाखा,जिनवाणी सुरक्षा ग्रुप, जनक जननी आहार विहार समिति, पाठशाला बहनों द्वारा समर्पित किए गए। प्रतिष्ठाचार्य पंडित पवन शास्त्री सागर, प्रदीप जैन बाहुबली नगर, ब्रहमचारिणी लवली दीदी के अतिरिक्त संघस्थ मुनि शिवदत्तसागर महाराज, मुनि सुदत्तसागर महाराज, मुनि गुरुदत्त सागर महाराज, मुनि
भूदत्त सागर महाराज,मुनि मेघदत्तसागर महाराज, मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि बृषभदत्त सागर महाराज, छुल्लक चन्द्रदत्तसागर महाराज,श्रीदत्त सागर महाराज ने भी आचार्य श्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन ने किया। इस दौरान जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, शीलचंद्र अनौरा, अखिलेश जैन गदयाना, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, महेन्द्र मयूर, अमित सराफ, अजय जैन,मनोज जैन,मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,आनंद भानगर, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, संजय जैन,संजीव जैन लकी,प्रमोद जैन, वीणा जैन,अनीता मोदी, उमा सैदपुर, अंजलि सराफ,ममता मोहनी आदि मौजूद रहे।













Add Comment