समाचार

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी में चयन : जैनेश झांझरी बने राष्ट्रीय पदाधिकारी


 भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की राष्ट्रीय पदाधिकारी परिषद की मीटिंग पैठन अतिशय क्षेत्र पर आयोजित हुई। इस अवसर पर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बूकुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंडारी व सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जैनेश झांझरी, इंदौर को तीर्थक्षेत्र सर्वेक्षण समिति का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की राष्ट्रीय पदाधिकारी परिषद की मीटिंग पैठन अतिशय क्षेत्र पर आयोजित हुई। इस अवसर पर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बूकुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंडारी व सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जैनेश झांझरी, इंदौर को तीर्थक्षेत्र सर्वेक्षण समिति का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किया। जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि समाज में हर्ष है कि आप के मनोनयन से तीर्थ क्षेत्रों के विकास में तेजी से कार्य होंगे।

इस अवसर पर मध्यांचल अध्यक्ष डीके जैन, महामंत्री डॉ. संजय जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद पापड़ीवाल, महासमिति के अध्यक्ष अनिल जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, प्रदीप बड़जात्या, नकुल पाटोदी, मनीष अजमेरा, प्रकाश गांधी एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि समाज वरिष्ठ ने झांझरी को बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page