समाचार

डॉ जैनेन्द्र जैन का जीवन क 77वें वर्ष में प्रवेश

संजीव जैन संजीवनी | दिगंबर जैन समाज समाजिक सासंद के मंत्री डां जैनेन्द्र जैन, छत्रपति नगर जैन समाज के कार्य अध्यक्ष ,तनाव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक जैन समाज गौरव डॉ जैनेन्द्र जैन रविवार को जीवन के 77वें वर्ष मे प्रवेश करेंगे। डॉ जैन वर्तमान में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री है।

डॉक्टर जैन देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो “संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज श्रमण संस्कृति के महामहिम हैं“ यह पिछले 25 वर्षों से प्रचारित कर रहे हैं। अपने लेखन में भी वह हमेशा आचार्य श्री को महामहिम ही लिखते हैं और अवसर उपस्थित होने पर संबोधन भी करते हैं।

पिछले 2 वर्ष से आप आचार्य श्री को भारत रत्न प्रदान करने की मांग राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से कर चुके हैं एवं इंदौर के सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी दे चुके हैं। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर जैन तीर्थों के संरक्षण की मांग भी करते रहते हैं हाल ही में आपने गिरनार तीर्थ को दत्तात्रय पर्वत नाम से किए जाने की जो साजिश की जा रही है उसका घोर विरोध करते हुए समाज को जागरूक किया और इस निर्णय के विरोध में संघर्ष करने की चेतावनी शासन को दी है।

आप आचार्य विशुद्ध सागर जी के अनन्य भक्त और देव शास्त्र गुरु सेवा में हमेशा से लगे रहते है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page