रामगंजमंडी में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज और मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर महाराज के निर्देशन में दो दिवसीय जैन युवा सेमिनार का आयोजन हुआ। पढ़िये अभिषेक जैन लुहाड़िया की खास रिपोर्ट…
रामगंजमंडी में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज के सानिध्य और मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर जी महाराज के कुशल निर्देशन में दो दिवसीय जैन युवा सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 150 युवक-युवतियों ने सहभागिता की और जीवन में धर्म व संस्कारों के महत्व को आत्मसात किया।
प्रतिभागी दिव्यांश जैन ने कहा कि उनके जीवन का यह पहला अनुभव था, जहाँ उन्हें गुरुजनों से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री स्वयं सबसे बड़े मोटिवेशनल हैं, जिन्होंने उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया। अक्षत जैन मोड़क, जो मोडक से 10 युवाओं को लेकर पहुंचे, ने कहा कि कई सेमिनारों में भाग लेने के बाद भी इस आयोजन का अनुभव बिल्कुल अलग और प्रेरणादायी रहा। आचार्य श्री एवं पधारे वक्ताओं ने जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा दी।
अन्य प्रतिभागी संयम जैन, नैवेद्य जैन, नयांश जैन, हर्षित जैन और आदिश जैन ने भी बताया कि गुरुदेव द्वारा दिए गए उपदेशों ने उन्हें माता-पिता की सेवा, धर्म से जुड़े रहने और जीवन में कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
यह सेमिनार युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री राजीव बाकलीवाल, महावीर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा और महामंत्री पदम सुरलाया का विशेष योगदान रहा। यह सेमिनार युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन और सही दिशा में बढ़ने का एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।













Add Comment