समाचार

वर्षा भी नहीं रोक पाई युवाओं का जोश : जैन युवा परिषद का हुआ गठन


 मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में आगरा के कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में 18 अगस्त को आगरा नगर के लगभग 300 युवाओं ने लिया जैन युवा संगोष्ठी में भाग लिया। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में आगरा के कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में 18 अगस्त को आगरा नगर के लगभग 300 युवाओं ने लिया जैन युवा संगोष्ठी में भाग लिया। जिसकी शुरुआत समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं बालिकाओं के मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ हुई। इस अवसर पर संगोष्ठी में आए आगरा नगर के समस्त युवाओं अपने मंडल/शैली की तरफ से उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

युवा आगे आएं

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री ने कहा कि सभी युवाओं को जैन समाज में आगे आना चाहिए। उन्होंने समस्त युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुत ही विकराल होता जा रहा है इसलिए सामाजिक एकता अति आवश्यक है। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को मंच मुकुट से दूर रहकर समाज की सच्ची सेवा में आगे आना चाहिए और साधु-संतों की सेवा में तत्पर रहना हैं। आपके नगर में आए साधु संतों के आहार विहार निहार में आगे आकर सहभागिता करें। महाराज श्री के उद्बोधन के उपरांत नगर के युवाओं ने मुनि श्री के समक्ष अपनी-अपनी बात रखी और उनका समाधान भी पाया।

आगरा को बांटा 6 जोन में 

इस दौरान उपाध्यायश्री विहसंतसागर महाराज जी ने आगरा शहर की समस्त युवाओं का आह्वान करते हुए जैन युवा परिषद का गठन भी किया। इसमें आगरा नगर को 6 जोन में विभाजित किया, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से एवं सुदृढ़ तरीके से चलती रहें। उपाध्याय श्री ने इस युवा परिषद का मुख्य संयोजक युवा उद्यमी रोहित जैन अहिंसा को बनाया। कार्यक्रम का सफल संयोजन मुख्य संयोजक मनोज बाकलीवाल के निर्देशन में अनुज जैन क्रांति एवं अंकेश जैन ने किया। मंच संचालन युवा वक्ता अनुज जैन के द्वारा किया गया। जैन युवा परिषद को 6 जोन में विभाजित करते हुए उनके 6 संयोजक और दो -दो सहसंयोजक भी बनाए गए। इस अवसर पर शहर के छीपीटोला,राहुल विहार,कमलानगर,बेलनगंज ,बल्केश्वर, नुनिहाई, दयालबाग, सेक्टर 7, कलाकुंज, मारुति स्टेट, जयपुर हाउस, अवधपुरी, कालिंदी विहार, मोती कटरा के आलावा विभिन्न शैलियों के युवाओं ने बहुत ही बढ़- चढकर हिस्सा लिया।

ये भी रहे मौजूद

इस संगोष्ठी में जगदीश प्रसाद जैन रोहित जैन अंहिसा, भोजन व्यवस्था को अनिल जैन एफसीआई, अनिल रईस,नरेश लुहाड़िया ने संभाली। कार्यक्रम में सीए प्रदीप जैन,प्रदीप नेताजी, गौरव चौधरी, राजीव जैन, सुबोध पाटनी, अखिलेश जैन, संजीव जैन, मनीष जैन, कुमार मंगलम, अवधेश जैन, रजत जैन सुरेश पांडया, दीपक जैन, अजय जैन, अंकुश जैन, राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समस्त आगरा जैन समाज के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page