समाचार

विश्व जैन संगठन: इंदौर की मांग मध्य प्रदेश में ‘जैन कल्याण बोर्ड’ का गठन शीघ्र किया जाए


विश्व जैन संगठन इंदौर ने मांग की है कि आंध्रप्रदेश सरकार की तरह प्रकार मध्य प्रदेश सरकार भी ‘जैन कल्याण बोर्ड’ का गठन करने की घोषणा करे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


इंदौर। विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा जैन समुदाय को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी, 2014 को धार्मिक अल्पसंख्यक के रूप में अधिसूचित किया गया था। जैन धर्म, शिक्षण व धार्मिक संस्थानों, संपत्ति एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने और सम्पूर्ण राज्य में जैन धरोहर की देखरेख व संरक्षण हेतु जैन सदस्यों सहित “जैन कल्याण बोर्ड” का गठन होना अति आवश्यक है।

आंध्रप्रदेश की तर्ज पर हो गठन

विश्व जैन संगठन द्वारा देश के सभी राज्यों में जैन कल्याण बोर्ड का गठन किये जाने के देशव्यापी आह्वाहन पर और आंध्र प्रदेश जैन समाज की मांग पर आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा भी दिनांक 3 अप्रैल 2023 को भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत ‘जैन कल्याण निगम’ के गठन और जैन समाज से चैयरमेन श्री मनोज कोठारी को नियुक्त करने के आदेश जारी किये गये है। इसी सिलसिले में विश्व जैन संगठन इंदौर ने मांग की है कि इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार भी ‘जैन कल्याण बोर्ड’ का गठन करने की घोषणा करे।

इन्होंने भी किया समर्थन

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन दिल्ली और इंदौर नगर के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने कहा कि समग्र जैन समाज म. प्र. के मुख्य मंत्री शिवराज चौहान से मांग करता है कि मप्र सरकार शीघ्र जैन कल्याण बोर्ड का गठन करे। विश्व जैन संगठन, इंदौर के नकुल पाटोदी, मनीष अजमेरा, चिंतन जैन, स्वप्निल जैन, गौरव पाटोदी आदि सदस्यों ने यह मांग की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
10
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page