समाचार

जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति के प्रकाशन का विश्व कीर्तिमान उत्सव 2 नवंबर को : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई जैन तीर्थ निर्देशिका की उपलब्धि


इंदौर में रविवार, 2 नवंबर को जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति के प्रकाशन एवं विमोचन का विश्व कीर्तिमान उत्सव मनाया जाएगा। यह निर्देशिका 18 वर्षों से दिगंबर जैन समाज में तीर्थों की जानकारी देने वाला प्रमुख प्रकाशन है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। संपूर्ण भारत के प्रांतवार नक्शों सहित दिगंबर जैन तीर्थों की जानकारी और वहां उपलब्ध सुविधाओं का विवरण देने वाली लोकप्रिय जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति के प्रकाशन एवं विमोचन का विश्व कीर्तिमान उत्सव रविवार, 2 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित होगा।

तीर्थ निर्देशिका प्रकाशन समिति के अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी एवं प्रधान संपादक डॉ. अनुपम जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन (पीएनसी, आगरा) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मयोगी स्वस्ति श्री रविंद्र कीर्ति स्वामीजी (हस्तिनापुर) पधारेंगे। निर्देशिका का विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री आजाद कुमार जैन (बीड़ी वाले) करेंगे, जबकि भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जम्बूप्रसाद जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि निर्देशिका की एक लाख प्रतियों के प्रकाशन के उपलक्ष्य में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि का प्रमाणपत्र डॉ. मनीष बिश्नोई (एशिया हेड) द्वारा समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं एवं संपादक महोदय से इस ऐतिहासिक अवसर पर पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page