समाचार

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी संसघ का जिन मंदिर दर्शन विहार 23 से : ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन होगा 23 अक्टूबर को 


पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी के भक्त वैभव बडामलहारा ने बताया की विरागोदय तीर्थ पथरिया में जिनमंदिरों के दर्शन के लिए विहार भी आरंभ होने जा रहा है। 23 अक्टूबर को प्रातः काल गुरु मंदिर शुद्धि एवं मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा तथा दोपहर 1 बजे आचार्य श्री विशुद्धसागर जी (ससंघ) का पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा। पथरिया से पढ़िए, यह खबर…


पथरिया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील ने कहा कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का मंगल चातुर्मास विरागोदय तीर्थ चल रहा है। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी के भक्त वैभव बडामलहारा ने बताया की विरागोदय तीर्थ पथरिया में जिनमंदिरों के दर्शन के लिए विहार भी आरंभ होने जा रहा है। यह विहार 23 से 27 सितंबर तक श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर पथरिया, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, 3 से 10 अक्टूबर तक श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, 6 अक्टूबर को मुनि दीक्षा दिवस मुनि श्री प्रणेय सागर जी, मुनि श्री प्रणव सागर जी, मुनि श्री संजयंत सागर जी तथा 11 अक्टूबर को प्रातः काल भव्य मंगल प्रवेश दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र विरागोदय में तथा क्षुल्लक दीक्षा दिवस आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का, 14 अक्टूबर को

मुनि श्री सुव्रत सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस, 19 अक्टूबर को धनतेरस और महामस्तिकाभिषेक, 21 अक्टूबर को दीपोत्सव, ध्वजारोहण, 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गणधर बलय विधान, 23 अक्टूबर को प्रातः काल गुरु मंदिर शुद्धि एवं मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा तथा दोपहर 1 बजे आचार्य श्री विशुद्धसागर जी (ससंघ) का पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page