समाचार

जैन शिक्षक सामाजिक समूह की संगोष्ठी 05 अक्टूबर को : आचार्य निर्भय सागर जी के सान्निध्य में संगोष्ठी, पत्रिका का होगा विमोचन


ललितपुर में 05 अक्टूबर को जैन शिक्षक सामाजिक समूह द्वारा शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। यह संगोष्ठी आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में दो सत्रों में सम्पन्न होगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


ललितपुर नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर में चातुर्मासरत वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के ससंघ पावन सान्निध्य एवं जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 05 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक प्रफुल्ल जैन ने जानकारी दी कि आचार्य श्री के आशीर्वाद से यह संगोष्ठी दो सत्रों में आयोजित होगी। इस अवसर पर जैन शिक्षक संगोष्ठी पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।

इस मौके पर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक मनोज जैन बबीना सहित अनेक समाजसेवी और जैन शिक्षक सामाजिक समूह के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page