समाचार

जैन रत्न पद्मश्री राजाराम जैन का निधन : समाज में गहरा शोक व्याप्त, श्रद्धांजलि दी


जैन समाज के मनीषी विद्वान जैन रत्न बुंदेलखंड गौरव मालथोन के मूल निवासी पद्मश्री, अटल सम्मान और अन्य सम्मान प्राप्त पांडुलिपियों के संपादन और अनुवाद विशेषज्ञ प्रो.राजाराम जैन का निधन नोएडा में हो गया है। दिगंबर जैन समाज में शोक व्याप्त है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन समाज के मनीषी विद्वान जैन रत्न बुंदेलखंड गौरव मालथोन के मूल निवासी पद्मश्री, अटल सम्मान और अन्य सम्मान प्राप्त पांडुलिपियों के संपादन और अनुवाद विशेषज्ञ प्रो.राजाराम जैन का निधन नोएडा में हो गया है। प्रोफेसर राजाराम जैन, एक प्रतिष्ठित भारतविद एपिग्राफिस्ट, असाधारण लेखक तथा प्राकृत, पाली, अपभ्रंश, संस्कृत और हिंदी साहित्य के प्रखर विद्वान थे। वह 64 वर्षों से अधिक समय से प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय पांडुलिपियों के जीर्णोद्धार, अनुसंधान, संकलन और अनुवाद के कार्य में समर्पित भाव से लगे हुए थे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कल 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे सागर के पास मालथोन के थे। आप के वियोग से भारत वर्षीय जैन समाज स्तब्ध है।

इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या मयंक जैन, नरेंद्र वेद एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल एवं मुक्ता जैन ने कहा कि आप का जाना जैन समाज के लिए बहुत ही बड़ी कमी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page