राजस्थान सरकार ने जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा देने और उन्हें भूमि आवंटित करने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत राज्य में जैन श्रमणों (साधु/ साध्वियों) के विहार भ्रमण व चातुर्मास के दौरान विहार, ठहरने व प्रवचन आदि के लिए संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा जिलों में विभिन्न स्थानों पर भूमि आवंटित करवाई जाएगी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
जयपुर। राजस्थान सरकार ने जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा देने और उन्हें भूमि आवंटित करने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत राज्य में जैन श्रमणों (साधु/ साध्वियों) के विहार भ्रमण व चातुर्मास के दौरान विहार, ठहरने व प्रवचन आदि के लिए संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा जिलों में विभिन्न स्थानों पर भूमि आवंटित करवाई जाएगी। राज्य के अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने राजस्थान के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को आदेश दिया है कि वह जैन साधु/साध्वियों के द्वारा आमतौर पर प्रयुक्त किए जाने वाले रूट को सूचीबद्ध कर भिजवाए।
वहीं चातुर्मास के दौरान प्रवचन विहार के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले स्थानों का विवरण दे। सरकार ने जैन श्रमणों, साधु-संतों को चातुर्मास के दौरान उपयुक्त स्थान की अनुपलब्धता की स्थिति में सार्वजनिक भूमि भवन आवंटन के प्रस्ताव को भी रखा है।













Add Comment