कर्नाटक के बेलगांव जिले के चिकोडी तालुक स्थान पर नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर 5 जुलाई को जैनाचार्य काम कुमार नंदी की अराजक तत्वों ने अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी जिससे देश की समस्त जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है और जगह-जगह समाज ज्ञापन कर जैन संतों की सुरक्षा की मांग की जा रही है। पढ़िए एक रिपोर्ट…
उदयपुर। कर्नाटक के बेलगांव जिले के चिकोडी तालुक स्थान पर नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर 5 जुलाई को जैनाचार्य काम कुमार नंदी की अराजक तत्वों ने अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी जिससे देश की समस्त जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है और जगह-जगह समाज ज्ञापन कर जैन संतों की सुरक्षा की मांग की जा रही है।
लोहारिया, गनोड़ा, भीमपुर सुंदनी, चंदू जी का गड़ा मोटा गांव, पालोदा, मेंतवाला, खोडन गांव आदि जैन समाज के सदस्यों ने एक साथ मिलकर गनोडा तहसील कार्यालय में जुलूस के रूप में पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें आचार्य काम कुमार नंदी की नृशंस हत्या के अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने व सभी साधु संतों के सुरक्षा की मांग की।













Add Comment