समाचार

जैन समाज इंदौर ने मानव सेवा दिव्यांग को कृत्रिम पैर किए प्रदानः झंडा वंदन कर 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया


स्थानीय रीगल चौराहे के महावीर कीर्ति स्तंभ पर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। दिगंबर जैन समाज इंदौर, महावीर ट्रस्ट एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। इसमें एक दिव्यांग को कृत्रिम पैर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


इंदौर। महावीर कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहे पर 76 वां गणतंत्र दिवस दिगंबर जैन समाज इंदौर, महावीर ट्रस्ट एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानव सेवा के प्रकल्प के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। रविवार का ेएक दिव्यांग संजीव राय को कृत्रिम पैर देकर मानव सेवा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अतिथि जैन समाज की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, आरके जैन रानेका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, महामंत्री बाहुबली पांड्या, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने कृत्रिम पैर प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से 

सर्वप्रथम मंगलाचरण सोशल ग्रुप डायमंड की श्वेता जैन, स्वर्णा जैन, सदस्यों ने प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में राकेश विनायका ने कहा कि फेडरेशन वर्षों से मानव सेवा में कार्य कर रहा है। राजकुमार पटोदी ने 76 वंे गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया कि महावीर ट्रस्ट करीब 50 वर्षों से मानव सेवा एवं परमार्थिक कार्यों में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहा है। महावीर ट्रस्ट द्वारा मेडिकल इक्विपमेंट बैंक का शुभारंभ किया गया है। जिसमें सर्व समाज जन अपनी सेवाएं वस्तुएं सहयोग ट्रस्ट को प्रदान कर मानव सेवा कर सकते हैं। इस अवसर पर समाज से इस अनोखी मानव सेवा योजना से जुड़ने की अपील की गई।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

झंडा वंदन कार्यक्रम में महावीर ट्रस्ट के महामंत्री बाहुबली पांड्या, ट्रस्टी विजय काला, अशोक खासगीवाला, टीके वेद, प्रियदर्शी जैन, दिगंबर जैन समाज के कमलेश कासलीवाल, विमल अजमेरा, हंसमुख गांधी, कीर्ति पांड्या, राजेंद्र सोनी, संजय पपड़ीवाला, अतुल गोईल, आशीष जैन सूतवाला, संजय जैन अहिंसा, ऋषभ जैन, भूपेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, कुसुम पांड्या आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डायमंड अध्यक्ष सुनील जैन, मंत्री सुदेश मोदी ने सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार जताया। संचालन रितेश पाटनी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page