समाचार

उदगांव अहिंसा संस्कार पदयात्रा : जैन संतों का रांची में भव्य मंगल प्रवेश


परम पूज्य अंतर्मना आचार्य 108श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ के चरण रांची में पड़े। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज का संघ सहित भव्याती भव्य महाजुलूस के रूप में स्वागत हुआ, सेकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं , बच्चे आचार्य श्री की अगवानी हेतु करमटोली चौक में उपस्थित थे।


रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची का सौभाग्य है कि परम पूज्य अंतर्मना आचार्य 108श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ के चरण रांची में पड़े। उनकी तप साधना सम्पूर्ण विश्व के लिए मंगलकारी व सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक है। साधना महोदधि उभयमासोपवासी अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज का संघ सहित भव्याती भव्य महाजुलूस के रूप में स्वागत हुआ, सेकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं , बच्चे आचार्य श्री की अगवानी हेतु करमटोली चौक में उपस्थित थे।

रंग -बिरंगे झंडे, महिलाओं की स्कूटर रैली, भजन मंडली , शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। हेमंत सेठी, आकाश सेठी एवं उदित सेठी ने आचार्य श्री के स्वागत में अपने मधुर भजनों से उपस्थित गुरुभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गुरुभक्तों के द्वारा जगह -जगह पर आरती उतार कर एवं पाद प्रक्षालन करअगवानी की गई। यात्रा प्रातः 7.00 बजे मेंडिका हॉस्पिटल से प्रारम्भ होकर करमटोली चौक, कचहरी चौक, फिरायालाल होते हुए जैन मंदिर अपर बाजारसे रातु रोड वासुपूज्य जिनालय में प्रवचन सभा में परिवर्तित हुई, आचार्य श्री के शिष्य द्वारा विनयांजलि हुई।

इसके बाद क्षुल्लक श्री सहज सागर जी द्वारा गुरु महिमा का रसपान मिला। उपाध्याय 108 श्री पीयूष सागर जी ने जीवन के पांच तत्व की चर्चा हुई। आचार्य श्री ने अपने उद्बबोधन में धर्म और नियम की चर्चा कथा के माध्यम से की और शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की वन्दना का महत्त्व बताया। प्रवचन सभा का संचालन समाज के सह मंत्री जैन पंकज पांड्या ने किया, बाहर से भी कई अतिथि पधारे, उनका स्वागत किया गया और जशपुर (छत्तीसगढ़) समाज के लोगों द्वारा आचार्य संघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर जशपुर आने का आग्रह किया।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य अध्यक्ष जैन पदम छाबडा,मंत्री जैन सुभाष विनायका, संजय छाबडा, मनोज काला, पूर्व मंत्री अध्यक्ष तथा करीब 800 से 1000 की संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई। यह जानकारी जैन सुरेश काशलीवाल /जैन राकेश कासलीवाल/कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा द्वारा दी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page