समाचार

जैन साध्वी लक्ष्मीभूषण माताजी का छनेरा में होगा मंगल प्रवेशः आहारचर्या के सौभाग्य से अभिभूत समाजजन


परमपूज्य आचार्य 108 श्री सन्मति सागरजी की सुशिष्या आर्यिका 105 लक्ष्मीभूषणमति माताजी का छनेरा में मंगल प्रवेश हो रहा है। आहारचर्या के सौभाग्य से समाजजन अभिभूत है। सभी समाजजनों से माताजी के मंगल प्रवेश एवं आहारचर्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है। पढ़िए नया हरसूद की यह पूरी खबर…


नया हरसूद। गुरुवार को त्रिलोक तीर्थ प्रणेता परमपूज्य आचार्य 108 श्री सन्मति सागरजी की सुशिष्या आर्यिका 105 लक्ष्मीभूषण माताजी का छनेरा में मंगल प्रवेश हो रहा है। पूज्य माताजी तीर्थ सिद्क्षेत्र नेमावर से विहार कर हरदा, खिरकियां होते हुए गुरुवार को छनेरा के पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचेगी।

गुरुवार को आहारचर्या का पुण्य लाभ सुनीता महेश जैन, एलआईसी वालों को प्राप्त होगा। वही शुक्रवार की आहारचर्या मनीष प्रीतमदास जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ है। समाज के अक्षय जैन ने सभी समाजजनों से माताजी के मंगल प्रवेश एवं आहारचर्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page