जैन राजनीतिक चेतना मंच की मीटिंग शहर के तीर्थ क्षेत्र गोमटगिरी पर श्री हंसमुख गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जैन राजनीतिक चेतना मंच का होने वाला अधिवेशन 6 अगस्त रविवार 2023 को कीमती गार्डन जिला अस्पताल के पास धार रोड इंदौर में सम्पन्न होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। जैन राजनीतिक चेतना मंच की मीटिंग शहर के तीर्थ क्षेत्र गोमटगिरी पर श्री हंसमुख गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कमलेश कासलीवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष काला, राजेश जैन दद्दू, रवि बिलाला, प्रेमचंद काला, प्रवीण पहाड़िया, पंकज जैन उज्जैन, देवेंद्र जी छाबड़ा, दिनेश जैन, गौतम जैन, अरविंद सर, पवन अनीता बड़जात्या, अनिल वंदना बड़जात्या, मुकेश जैन, ओपी सिंघई, महावीर टोंगिया आदि उपस्थित थे।
जैन राजनीतिक चेतना मंच का होने वाला अधिवेशन 6 अगस्त रविवार 2023 को कीमती गार्डन जिला अस्पताल के पास धार रोड इंदौर में सम्पन्न होगा। सम्मेलन में प्रदेश के हजारों की संख्या में सदस्य भाग लेंगे। संपूर्ण मध्यप्रदेश एवं इंदौर शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में सभी पदाधिकारी सदस्य बनाएंगे। हंसमुख, कमलेश, सुभाष काला ने जैन राजनैतिक चेतना मंच उद्देश्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। पंकज जैन ने बताया कि उज्जैन शहर में सदस्यता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री प्रदीप गंगवाल ने आगामी योजनाओं के बारे में ग्रुप सदस्य बनाने के लिए एडवोकेट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चिकित्सक, उद्योगपति, इंजीनियर, शिक्षा एवं समाज के सभी समाजजन जो शासकीय सेवा में हैं एवं सरकार में हमारे समाज के जो प्रतिनिधि हैं, वह भी समाज को संगठित करने में योगदान दें। इन सब को हम जैन राजनीतिक चेतना मंच के सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष काला ने 6 अगस्त को होने वाले आगामी अधिवेशन सफल करने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जिन्हें सभी पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार किया।
मंच के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि अब जैन समाज को भी अपनी एक राजनीतिक पार्टी बनाना चाहिए। सभा संपन्न होने पर प्रदीप गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।













Add Comment