दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता ‘मोयरा जेपीएल इंदौर रीजन’ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम, इंदौर में हुआ। आज का प्रथम मैच डायमंड ग्रुप एवं संभवनाथ ग्रुप के बीच खेला गया जिसमें डायमंड ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 रन से विजय प्राप्त की। पढ़िए संजीव जैन और राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता ‘मोयरा जेपीएल इंदौर रीजन’ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम, इंदौर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी अमय खुरासिया थे वहीं जेपीएल इंदौर लीग संरक्षक स्वप्निल कोठारी, धर्मेंद्र जैन, सिंकॉम, (समाजसेवी ), फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, महासचिव विपुल बांझल शामिल रहे। उद्घाटन के दौरान दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पंड्या, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, महामंत्री बाहुबली पण्ड्या, राष्ट्रीय चेयरमेन राजीव गिरधरवाल, राष्ट्रीय समन्वयक संदीप पहाड़िया ,पूर्व अध्यक्ष विमल जी अजमेरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
16 टीमों ने किया मार्च पास्ट
जैन प्रीमियर लीग इंदौर रीजन जेपीएल चेयरमैन लोकेन्द्र गंगवाल, अध्यक्ष वितुल अजमेरा, सचिव रितेश पाटनी ,एवं कोषाध्यक्ष अतुल गोइल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में इंदौर रीजन की सभी 16 टीमों के द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया। राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल एवं राजेंद्र सोनी ने प्रमुख अतिथि के साथ सभी 16 टीम के 256 खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारों को हवा में छोड़कर वातावरण को उत्साहजनक बना दिया गया था।

इंदौर में ही होगा फाइनल मैच
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका ने अपने उद्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल को याद करते हुए बताया कि उनकी भावना युवाओं को समाज और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना रहता था। फेडरेशन में खेल, सभ्यता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण गतिविधि वर्ष भर आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष 2023 में पूरे देश में फेडरेशन के 16 रीजनों के माध्यम से 80 से अधिक टीमें अलग अलग राज्यों में यह जेपीएल टूर्नामेंट खेल रही हैं। इसका फाइनल इंदौर में ही आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट का यह आयोजन फेडरेशन के सभी साथियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा।
खेल की शुरुआत मंगलाचरण से
संरक्षक स्वप्निल कोठारी जी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के दौरान जैन संस्कृति और सभ्यता का पालन किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि खेलों की शुरुआत मंगलाचरण और विश्व शांति की कामना के साथ होना अत्यंत सुखद है। जैन संस्कृति प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब-जब हो सके, इसका पालन देश के सभी नागरिकों को करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान पूर्व अध्यक्ष विमल जी अजमेरा, कीर्ति पण्ड्या, दिलीप मेहता, सनत गंगवाल, आशीष सुतवाले के साथ हंसल पहाड़िया, मंजु अजमेरा, सरला सामरिया, संजय पापड़ीवाल, ऋषभ जैन,रितेश जैन, नरेंद्र जैन व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन शीलकुमार जैन व ध्वजारोहण आर के जैन रानेका द्वारा किया गया।

युवाओं में दिखा उत्साह
फेडरेशन के संजीव जैन संजीवनी एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आज का प्रथम मैच डायमंड ग्रुप एवं संभवनाथ ग्रुप के बीच खेला गया जिसमें डायमंड ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 रन से विजय प्राप्त की। दूसरा मैच पुष्प ग्रुप एवं जीनियस ग्रुप के बीच खेला गया, जिसमें जीनियस ग्रुप ने एकतरफा मैच अपने पक्ष में करते हुए मात्र 4 ओवर में ही पुष्प ग्रुप को हरा दिया और विजय हासिल की। तृतीय मैच अरिहंत ग्रुप एवं पार्श्व ग्रुप के बीच खेला गया जिसमें अरिहंत ग्रुप ने रोमांचक मुकाबले में विजय प्राप्त की। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं द्वारा ऊर्जा एवं जोश से भरपूर क्रिकेट का माहौल आज नेहरू स्टेडियम पर देखा गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जैन एवं मंगलाचरण सुनीता सेठी एवं नीता पाटनी ने किया। रीजन सचिव रितेश पाटनी ने आभार व्यक्त किया।













Add Comment