दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की ओर से आयोजित क्रिकेट महाकुंभ में 80 से अधिक टीमें पूरे देश में खेल रही हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की ओर से आयोजित क्रिकेट महाकुंभ में 80 से अधिक टीमें पूरे देश में खेल रही हैं। नेहरू स्टेडियम में इंदौर रीजन की 16 टीम के लीग का उद्घाटन क्रिकेट खिलाड़ी अमय खुरासिया शुक्रवार 14 अप्रेल को सुबह नौ बजे करेंगे।
इस अवसर पर सभी 16 टीम के साथ संरक्षक स्वप्निल कोठारी, सिंकेम फार्म के धर्मेंद्र जैन (समाजसेवी ), फैडरेशन के राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, महासचिव विपुल बांझल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील जी पण्ड्या, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, महामंत्री बाहुबली जी पण्ड्या, निर्वतमान अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा, हेमचंद झंझरीं, टी के वेद, हंसमुख गांधी, निर्मल सेठी, राजेश लारेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन इंदौर रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा, सचिव रितेश पाटनी के नेतृत्व में जेपीएल चेयरमैन लोकेंद्र गंगवाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सभी 16 टीम का विशेष मेडल द्वारा स्वागत मनोहर झांझरी, कीर्ति पण्ड्या, आर के जैन एक्साइज, दिनेश दोशी, दिलीप मेहता , सनत जी गंगवाल, आशीष जी सुतवाले व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी प्रचार प्रमुख संजय जैन संजीवनी व राजेश जैन दद्दू द्वारा दी गई।













Add Comment