दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र निर्देशिका का विमोचन मोक्ष सप्तमी के शुभ दिन किया गया। परम पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र निर्देशिका का विमोचन मोक्ष सप्तमी के शुभ दिन किया गया। परम पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में एवं भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर निर्वाण लाडू के साथ केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री हंसमुख गांधी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल एवं चातुर्मास्य समिति प्रमुख मुकेश पाटोदी, अशोक दोशी चातुर्मास्य समिति अध्यक्ष नवीन गोधा एवं धर्म प्रभावना समिति के सदस्य जैनेश झांझरी, संजय अहिंसा एवं हजारों समाज जन की उपस्थिति में तीर्थ निर्देशिका का विमोचन किया गया।
भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष प्रथम लाडू चढाने का परम सौभाग्य आकाश जैन कोल परिवार विजय नगर ने प्राप्त किया एवं अन्य समाज जन द्वारा भगवान का निर्माण लाडू पंक्ति वद समाज श्रेष्ठियों द्वारा चढ़ाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी निर्वाण लाडू समर्पित किया।













Add Comment