समाचार

हरीपर्वत पर जैन पाठशालाओं का भव्य सम्मेलन : ज्ञान, संस्कार और भक्ति से गूंजा आगरा नगर


आगरा नगर के हृदय स्थल हरिपर्वत स्थित आचार्य शांति सागर सभागार में रविवार को जैन पाठशालाओं का भव्य सम्मेलन धार्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट


आगरा में 5 अक्टूबर को आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में किया गया, जिसमें नगर की सभी जैन पाठशालाओं के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुनिश्री सौम्य सागर जी महाराज और मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ किया गया।

मुनिश्रीयों ने अपने प्रवचन में कहा कि बालकों को पाठशाला के माध्यम से जैन संस्कृति, आचार-विचार और नैतिक शिक्षा के संस्कार मिलते हैं जो जीवन का आधार बनते हैं।

प्रत्येक पाठशाला ने तीन मिनट की अपनी प्रस्तुति दी जिसमें नृत्य, भक्ति गीत, समूहगान और प्रेरक भाषण सम्मिलित थे। बच्चों की प्रस्तुतियों से सभागार “जय जय गुरुदेव” और “नमो अरिहंताणं” के स्वर से गूंज उठा।

अंत में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियाँ और भक्ति नारों से वातावरण मंगलमय बन गया। कार्यक्रम में बच्चों को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम हैं। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन, जितेंद्र जैन, राकेश जैन पर्दे वाले, विमल जैन, दीपक जैन, लवली जैन, अनिल रईस, नरेश लुहाड़िया, मनोज जैन बल्लो, सतेन्द्र जैन साहूला सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page