नववर्ष के जैन पंचांग एवं कैलेंडर का विमोचन मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन द्वारा संपादित संपूर्ण भविष्य पॉकेट पंचांग एवं कैलेंडर सन् 2025- 2026-2027 का विमोचन रजत सरस्वती महाअर्चना के अवसर रविवार को हुआ। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना/भिंड। नववर्ष के जैन पंचांग एवं कैलेंडर का विमोचन जैन संत विहसंत सागर महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन द्वारा संपादित संपूर्ण भविष्य पॉकेट पंचांग एवं कैलेंडर सन् 2025- 2026-2027 का विमोचन रजत सरस्वती महाअर्चना के अवसर रविवार को उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज के सान्निध्य में मेला ग्राउंड भिंड में हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जैन ज्योतिष के क्षेत्र में एक ऐसी जानी मानी हस्ती हैं, जिन्होंने समाज को अपने ज्ञान से निरंतर लाभान्वित किया है। इनकी अनेकों भविष्यवाणियां सत्य सिद्ध होती रही है। यह सुंदर संपूर्ण भविष्य पॉकेट पंचांग और कैलेंडर हर जन सामान्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
पंचांग के रचनाकार ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस पंचांग में है दीपावली पूजन मुहूर्त, वर्ष की भविष्यवाणी, व्यापारिक वस्तुओं की तेजी मंदी, ग्रहों का राशि नक्षत्र भ्रमण, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग, द्विपुष्कर योग, त्रिपुष्कर योग, रवि पुष्य, गुरु पुष्य आदि योग, प्रत्येक राशि का राशिफल, सटीक पाक्षिक पंचांग, विवाह, सगाई, नींव, भूमि पूजन, नव गृह प्रवेश, जीर्ण गृह प्रवेश व्यापार, वाहन ,संपत्ति परचेज, पंचकल्याणक, देवप्रतिष्ठा आदि सभी प्रकार के शुद्ध मुहूर्त उनके समय के साथ दिए गए हैं। जो आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।













Add Comment