समाचार

कत्लखाने और शराबियों से लोग हैं परेशान : जैन संगठन ने ज्ञापन दिया 


 विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा निगमायुक्त को ज्ञापन देते हुए रहवासी और संगठन के पदाधिकारीगण ने बताया कि खुले आम कत्लखाने और शराबियो के आतंक से रहवासी परेशान है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा निगमायुक्त को ज्ञापन देते हुए रहवासी और संगठन के पदाधिकारीगण ने बताया कि खुले आम कत्लखाने और शराबियो के आतंक से रहवासी परेशान है। संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि गांधीनगर से लेकर पितृ पर्वत तक मांस मछली और मदिरा अवैध रूप से खुले में बिक रहा है। निगम अधिकारी को बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के द्वारा प्रतिबंध आदेश होने के बावजूद खुले आम यह कृत्य हो रहा है।

इस संबंध में ज्ञापन देके अवगत करवाया और नगर निगम आयुक्त शिवम जी ने आदेश दिया और तत्काल प्रभाव से करवाई करेगे ऐसा आश्वासन दिया। इसमें संगठन के इंदौर शाखा अध्यक्ष मयंक जैन, महामंत्री ओम पाटोदी, सचिव पारस जैन (अधिवक्ता), अशोक सामरिया, संतोष जैन, दीपेश जैन, नीरज जैन, आशु जैन, वैभव जैन आदि अन्य रह वासी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page