समाचार

नीमच जिले में रात्रि विश्राम कर रहे जैन मुनियों पर हमला : तीन मुनियों के साथ मारपीट सर्व समाज में आक्रोश


जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में तीन जैन मुनियों पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आए 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। जैन मुनि विहार करते हुए विश्राम करने रविवार की रात सिंगोली मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में रुके थे। इस घटना से सर्व समाज में आक्रोश है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। नीमच से पढ़िए यह खबर…


नीमच। जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में तीन जैन मुनियों पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आए 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। जैन मुनि विहार करते हुए विश्राम करने रविवार की रात सिंगोली मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में रुके थे। रात करीब 12 बजे आरोपियों ने लूट के इरादे से लाठी और धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद दो बदमाशों को तो ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल जैन मुनि जैन स्थानक भवन में है। पुलिस ने जैन मुनि पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। घटना के बाद सर्व समाज में आक्रोश है। सिंगोली थाना प्रभारी भूरालाल भाभर ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि, बलभद्र मुनि और मुनींद्र मुनि विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात वे कछला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान छह बदमाश तीन बाइक पर आए। मंदिर के बाहर शराब का सेवन किया। इसके बाद नशे की हालात में जैन मुनि से रुपए की मांग की। जब संतों ने कहा उनके पास भौतिक संसाधन नहीं है तो मारपीट कर दी। घटना के दौरान एक जैन मुनि सड़क की तरफ गए और बाइक सवारों से मदद की अपील की। इसके बाद बाइक सवार ने जैन समाज सहित अन्य को सूचना दी तब लोग आए।

किया परंपरा का पालन

जैन परंपरा अनुसार रात्रि में दवा का सेवन या इलाज संत समाज में वर्जित है। इसलिए मुनियों ने रात में न इलाज करवाया न दवाओं का सेवन किया। अब जैन स्थाानक में मुनियों का इलाज सुबह शुरू किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही एसपी अंकित जायसवाल पहुंचे और आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करवाया। एसपी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page