श्री गिरनार धर्म पद यात्रा के आगमन पर स्थानीय जैन मित्र मंडल ने ग्वालियर पहुंचकर भव्य अगवानी की। पद यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर 101 दिन में 1500 किमी की दूरी तय करके 1 जुलाई को गिरनार जी पहुंचेगी। जैन विश्व संगठन के अध्यक्ष एवं गिरनार धर्म पदयात्रा के संयोजक संजय जैन से सौजन्य भेंटकर कई धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। श्री गिरनार धर्म पद यात्रा के आगमन पर स्थानीय जैन मित्र मंडल ने ग्वालियर पहुंचकर भव्य अगवानी की। जैन मित्र मंडल के गिरनार यात्रा अगवानी संयोजक अनिल जैन नायक गढ़ी एवं चंद्रप्रकाश जैन चंदू कुथियाना ने बताया कि पद यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर 101 दिन में 1500 किमी की दूरी तय करके 1 जुलाई को गिरनार जी पहुंचेगी। गिरनार जी में जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर 2 जुलाई को सभी लोग सामूहिक रूप से गिरनार पर्वत पर भगवान नेमीनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाते हुए निर्वाण लाड़ू अर्पित करेंगे। यह यात्रा के ग्वालियर आगमन पर जैन मित्र मंडल के नेतृत्व में जैन समाज ने पद यात्रा की भव्य अगवानी की। जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन खनेता वाले ने बताया कि अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश जैन गोपालपुरा, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अशोक जैन मेडिकल, नरेश जैन टिल्लू, प्रवीण जैन चौटा एवं अन्य सदस्यों ने गिरनार रेस्ट हाउस ग्वालियर में जैन विश्व संगठन के अध्यक्ष एवं गिरनार धर्म पदयात्रा के संयोजक संजय जैन से सौजन्य भेंटकर कई धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। सभी सदस्यों ने संजय जैन का भावभीना स्वागत सम्मान किया।
भगवान नेमीनाथ स्वामी के जयघोष के साथ पदयात्रा की अगवानी की।
श्री गिरनार धर्म पदयात्रा में तीन सुसज्जित रथ साथ में चल रहे थे। एक रथ में भगवान नेमीनाथ जी की भव्य प्रतिमा विराजमान थी। पद यात्रा में 108 मीटर की पचरंगी ध्वजा आकर्षण का केंद्र थी। जैन मित्र मंडल के सभी सदस्यगण अपनी झकाझक सफेद परिधान, सुसज्जित बैज एवं सिर पर पीली टोपी के साथ सभी का आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। लगभग पचास से अधिक सदस्यों ने भगवान नेमीनाथ स्वामी का जयघोष करते हुए पदयात्रा की भव्य अगवानी की। सभी सदस्यगण सामूहिक रूप में अपने बैनर के साथ पदयात्रा में चलायमान थे। सभी सदस्यों ने जैन धर्म की आन-बान और शान का प्रतीक पंचरंगीन ध्वज को नमन किया और अत्यंत ही श्रद्धा भाव के साथ उस ध्वज को अपने हाथों से पकड़कर पद यात्रा में सहभागिता प्रदान की। इस पदयात्रा में वीरेंद्र जैन बरहाना, अभिषेक जैन टीटू, विमल जैन टोस वाले, अमर जैन, राजकुमार पलपुरा, एडवोकेट दिनेश जैन वरैया, राजकुमार जैन कुथियाना, अनुराग जैन झांसी, मनेंद्र जैन रानू, पवन जैन श्यामपुर, सोनू ज्ञान तीर्थ, सुनील जैन बीमा, आशीष जैन गंज, नितिन जैन बघपुरा, राजकुमार पलपुरा, जयचंद नंदपुरा, पंकज नायक आगरा, राकेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













Add Comment