समाचार

जैन मित्र मंडल ने जीवदया के प्रति बढ़ाए कदम : वानर सेना के लिए किया भंडारा


जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र शशि जैन (खनेता वाले) की वैवाहिक वर्षगांठ पर वानर सेना के लिए भंडारा किया। सभी सदस्य प्रातः 5 बजे चंबल नदी के तट पर और बाबा देवपुरी के मंदिर पर पहुंचे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैन समाज मुरैना की सेवाभावी संस्था ने समाजसेवा एवं समाजोत्थान जैसे कार्यों के साथ जीवदया जैसे परोपकारी कार्यों की ओर भी अपने कदम बढ़ाए हैं। जैन मित्र मंडल किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। जैन समाज मुरैना के युवाओं का वो समूह है, जो पीड़ित मानव सेवा, बुजुर्ग बंधुओं की सेवा, मुनियों के बिहार, धार्मिक आयोजनों जैसे पुनीत कार्यों के लिए सदैव तन मन धन से समर्पित रहता है।इस मित्र मंडल ने परोपकारी सेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। इस समूह में यदि किसी भी सदस्य या उसके परिजन की वैवाहिक वर्षगांठ या जन्मदिन हो तो उसे परोपकारी कार्यों के तहत नेत्रहीन विद्यालय, वृद्धाश्रम अथवा निरीह पशु/जानवरों के बीच मनाते हैं।

शनिवार को जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र शशि जैन (खनेता वाले) की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर वानर सेना के लिए भंडारे का आयोजन किया। सभी सदस्य पूर्ण तैयारी के साथ प्रातः 5 बजे चंबल नदी के तट पर और बाबा देवपुरी के मंदिर पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। सभी लोग अपने साथ केले, बिस्कुट, ब्रेड, भुने हुए चने लेकर पहुंचे और वहां पर भंडारा किया। जैन मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने अत्यंत ही आत्मीयता के साथ अपने हाथों से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बंदरों को केले, बिस्कुट, चने, ब्रेड आदि खिलाकर अन्नत सुख की प्राप्ति का अनुभव किया। बाबा देवपुरी मंदिर जी के आसपास सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वानर सेना ने भी अत्यंत ही अनुशासन के साथ सदस्यगणों के हाथों से खाद्य सामग्री को ग्रहणकर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। जैन मित्र मंडल पूर्व में भी इस तरह के आयोजन कर समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

इस अवसर पर यह समाजजन मौजूद रहे
वानर सेना को दिए गए भंडारे के समय सतेंद्र जैन खनेता, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अशोक जैन मेडिकल, योगेश जैन आलेश, महेश जैन परीक्षा, चंद्रप्रकाश जैन कुथियाना, नितिन जैन बघपुरा, सोनू जैन ज्ञानतीर्थ, अनिल जैन गढ़ी, नरेश जैन टिल्लू, अतुल जैन वरैया, ऋषभ जैन परीक्षा, अनुराग जैन जीन, बंटी पलपुरा, पंकज जैन नायक, गौरव जैन जीन, पीयूष जैन एवं नन्हे मुन्ने बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page