समाचार

जैन मित्र मंडल ने रेलवे स्टेशन पर की शिकंजी का वितरण: यात्रियों के कंठ की तृप्ति कर अर्जित किया पुण्य 


नगर की सेवाभावी संस्था जैन मित्र मंडल ने भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवाएं देते हुए यात्रियों को शीतल जल एवं नींबू पानी की शिकंजी का वितरण किया। रविवार को जैन मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र जैन (पूर्व मंत्री बड़ा जैन मंदिर) के जन्मदिवस को परोपकारी कार्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। नगर की सेवाभावी संस्था जैन मित्र मंडल ने भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवाएं देते हुए यात्रियों को शीतल जल एवं नींबू पानी की शिकंजी का वितरण किया। जैन समाज के उत्साही युवा कार्यकर्ताओं का संगठन जैन मित्र मंडल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस संगठन ने अल्पकाल में ही अपनी मानव सेवा, जीव दया एवं परोपकारी सेवाओं के माध्यम से एक नई पहचान बनाई है। समय-समय पर जन सेवा एवं पीड़ित मानव सेवा में जैन मित्र मंडल अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। रविवार को जैन मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र जैन (पूर्व मंत्री बड़ा जैन मंदिर) के जन्मदिवस को परोपकारी कार्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जैन मित्र मंडल के सभी सदस्यगण सामूहिक रूप से मुरैना रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवाएं देने पहुंचे। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन और उपस्थित यात्रियों एवं ट्रेन में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को शीतल पेय एवं नींबू पानी की शिकंजी का वितरण किया। मित्र मंडल के सभी उत्साही कार्यकर्ता अति प्रसन्नता के साथ ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे पर पहुंचकर यात्रियों को गिलासों में भरकर शीतल पेय एवं शिकंजी पिला रहे थे।

जिनके पास खाली बोतलें थी उन्हें बोतल भर भरकर दे रहे थे । इस भीषण गर्मी में शीतल पेय एवं नींबू शिकंजी पाकर सभी यात्री आनंदित महसूस कर रहे थे। सभी लोगों ने जैन मित्र मंडल के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए भूरि भूरि तारीफ की। रेलवे स्टेशन पर शीतल पेय एवं नींबू शिकंजी वितरण के समय सतेंद्र जैन खनेता, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, महेश जैन परीक्षा, अशोक जैन मेडिकल, प्रवीण जैन बड़े, अनिल जैन गढ़ी, सोनू ज्ञानतीर्थ, राजकुमार कुथियाना, आशीष जैन गंज, सालवी जैन सैंकी, अतुल जैन वरैया, गौरव जैन जीन, योगेश जैन आलेश, पवन जैन श्यामपुर,अनुराग जैन जीन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page