भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के अंतर्गत जैन मिलन वरिष्ठ शाखा दमोह के वीर बंधुओ ने सुप्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर जी में पहुंचकर वृहद वृक्षारोपण किया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
दमोह। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के अंतर्गत जैन मिलन वरिष्ठ शाखा दमोह के वीर बंधुओ ने सुप्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर जी में पहुंचकर वृहद वृक्षारोपण किया। शाखा के सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेम कुमार सराफ, राष्ट्रीय पर्यावरण संयोजक यू.सी. जैन, शाखा के अध्यक्ष अतिवीर ऋषभ जैन खडेरी, शाखा के मंत्री संतोष जैन के नेतृत्व में कुण्डलपुर पहुंचे |
जहां वीर के.सी. जैन, वीर राजकुमार जैन, वीर ललित सराफ, वीर डॉ. जे.के. जैन, वीर पदम चंद जैन एवं वीर डॉ. एल.सी. जैन आदि सक्रिय सहभागिता से मधुकामिनी, नारियल, बादाम, अशोक, आंवला, नीम आदि 55 पौधों का रोपण किया |
पौधारोपण के पश्चात शाखा के सभी सदस्य क्षेत्र स्थित गौशाला में पंहुचे, जहां सभी ने गौ ग्रास खिलाकर गौ सेवा का पुण्य अर्जित किया। इसी कड़ी में शाखा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक वीर डॉ. जे.के. जैन ने गौशाला के 40 पशुओ को परजीवी नाशक इंजेक्शन लगाया तथा पशुओं को कृषि नाशक होम्योपेथिक दवा खिलाई | कार्यक्रम के अंत में वीर के.सी. जैन के सौजन्य से स्वल्पाहार कराया गया। आभार प्रदर्शन वीर संतोष जैन ने किया।













Add Comment