सतोदय तीर्थ सेरोन (ललितपुर) में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 13 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। अधिवेशन में तीर्थ रक्षा का संकल्प लिया गया, वृक्षारोपण, गणवेश वितरण सहित विभिन्न सेवाकार्य किए गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
ललितपुर के सतोदय तीर्थ, सेरोन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 13 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस तीर्थ रक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता श्रेयांस जैन गदयाना ने की। मुख्य अतिथि रहे विजय जैन गुना (राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक) एवं विशिष्ट अतिथि नरेश जैन अशोकनगर (राष्ट्रीय मंत्री), प्रभात जैन लागोंन (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), डॉ. अक्षय जैन टड़ैया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और प्रमोद जैन चौधरी गुना (क्षेत्र 12 अध्यक्ष) रहे।
बैठक की शुरुआत भगवान शांतिनाथ स्वामी की वंदना, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन व महावीर वंदना से हुई। बैठक में स्वागत भाषण क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांस जैन ने दिया एवं क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र जैन मोदी (झांसी) ने कार्यवाही व आगामी योजनाओं की प्रस्तुति दी।
अधिवेशन में सभी शाखाओं के अध्यक्षों ने त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। तीर्थ रक्षा पर विशेष विचार राष्ट्रीय चेयरमैन विजय जैन लागोंन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेंद्र जैन (घुवारा), अजय जैन वरया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) व अन्य वक्ताओं ने रखे। विजय जैन गुना ने तीर्थ की सुरक्षा हेतु चहारदीवारी निर्माण का सुझाव दिया।
छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की
मुख्य शाखा ललितपुर द्वारा 40 छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। महिला चेयरपर्सन कमल जैन ने अपने जन्मदिवस पर 3100 पौधे वृक्षारोपण हेतु समर्पित किए और सुरेंद्र जैन बुडवार ने फलदार पौधों का रोपण किया। अधिवेशन में अलका जैन गदयाना, अंजना अलया, आनंद झारसुगड़ा समेत 200 वीर-वीरांगनाओं ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने दिमागी कसरत में भाग लिया, जिसमें विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र जैन मोदी ने किया और आयोजन की सफलता में सतीश जैन बंटी बजाज, मनोज जैन बबीना, विजय जैन लागोंन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।













Add Comment