शहर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन जिनवाणी क्षेत्र क्रमांक-1 की समाजसेविकाओं द्वारा मुरलीपुरा ईंट भट्टों पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया। संगठन लगभग 10 वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। शहर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन जिनवाणी क्षेत्र क्रमांक-1 की समाजसेविकाओं द्वारा मुरलीपुरा ईंट भट्टों पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया। संगठन की अध्यक्ष प्रीति जैन ने बताया कि हमारा संगठन लगभग 10 वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है। कभी ज़िला अस्पताल में खिचड़ी वितरण, झुग्गी झोपड़ी में भोजन वितरण, अत्यंत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में सहयोग और अन्य कार्यक्रम संगठन द्वारा समय-समय पर होते रहते हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री रूबी जैन, कल्पना जैन, अर्चना जैन, आरती जैन, नम्रता जैन, प्रीती जैन, अजीत जैन और पिंकू शर्मा मौजूद रहे।













Add Comment