समाचार

जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 का क्षेत्रीय महिला सम्मेलन संपन्न : सशक्त नारी सशक्त समाज विषय पर रखे अपने विचार 


जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की महिला जैन मिलन भगवानगंज के तत्वावधान में क्षेत्रीय महिला सम्मेलन आदर्श गार्डन मोती नगर सागर में संपन्न हुआ। सशक्त नारी सशक्त समाज विषय पर अपने विचार रखे गए। पढ़िए मनीष शास्त्री विद्यार्थी की रिपोर्ट…


सागर। जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की महिला जैन मिलन भगवानगंज के तत्वावधान में क्षेत्रीय महिला सम्मेलन आदर्श गार्डन मोती नगर सागर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि आज मंच पर विराजमान विशिष्ट महिला वर्ग इस बात का प्रमाण है कि नारी समाज का सम्मान आज भी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि नारी शक्ति की अमर कहानी हमेशा हम लोग सुनते आ रहे हैं। इंदौर की अहिल्याबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती यह सभी नारी शक्ति की पहचान है। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना ने कहा कि नारी बेटी है, मां है, पत्नी और भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस देश में नदियों को भी नारी का नाम दिया गया है। नारी सम्मान से ही हमारी पहचान है। सशक्त नारी सशक्त समाज आज के कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति इसका उदाहरण है।

भारतीय जैन मिलन की देश-विदेश में 1500 से ज्यादा शाखाएं हैं

राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट कमलेंद्र जैन ने कहा भारतीय जैन मिलन की देश-विदेश में 1500 से ज्यादा शाखाएं हैं। महिलाओं के लिए अलग से शाखा रहती है और उनके द्वारा आयोजित गतिविधियां देशभर में अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं। कार्यक्रम के गौरव राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर, विजय जैन गुना, मुख्य अतिथि अतिवीर कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री, मा. लता वानखेड़े सांसद सागर, मा. शैलेन्द्र जैन विधायक सागर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंदाकिनी पांडे महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर, सुश्री विनीता जी एसडीएम निवाड़ी, लवली सोनी एसडीओपी सागर, दिगंबर जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन महिला परिषद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय मंत्री कविता ऋषभ जैन दमोह उपस्थित थे।

मंचासीन अतिथियों ने किया दीप प्रज्जवलन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना अनुश्री जी जैन प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल राइट्स काउंसलिंग ने की। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपप्रज्जवलन एवं महावीर वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। महिला मिलन की सदस्यों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

अतिथियों का सम्मान किया गया

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया एवं मंचासीन वरिष्ठ महिलाओं का नारी शक्ति गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहानगर, सुभाष नगर, कटरा, बड़ा बाजार, बरौदिया, रंजवास, मालथौन, खिमलासा गढ़ाकोटा, दमोह से आई हुई सभी शाखाओं का सम्मान किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को मंच तक लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता जैन राष्ट्रीय संयोजिका एवं वीरांगना सुनीता पड़वार शाखा अध्यक्ष ने किया। आभार क्षमा डबडेरा ने माना।

कार्यक्रम में ये सभी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरांगना ममता जी, कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिनेश बहरोंल, संजय शक्कर, मनीष शास्त्री मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय संयोजक वृषभ जैन स्टेशन मास्टर दमोह राष्ट्रीय संयोजिका वीरां अनीता कमलेंद्र,वीरां संगीता चंदेरिया, ,वीरा संगीता पड़ेले वीरा साक्षी सराफ, वर्षा जैन, क्षमा दबदेरा ,दीप शिखा, हिमांशी, सपना जैन ,नीलम जैन, शिल्पी जैन, ज्योति, अलका दिवाकर, साक्षी जैन आदि शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page