भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या दस की कोर ग्रुप बैठक सागर के अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी में हुई । इस बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अधिवेशन शीघ्र कराने पर विचार-विमर्श हुआ साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर भी बात हुई । विस्तार से पढ़िए बैठक से जुड़े समाचार, जानिए मनीष विद्याथी सागर की इस रिपोर्ट में…
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या दस कोर ग्रुप की बैठक सागर के अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी में हुई । इस बैठक में तय किया गया कि अगला क्षेत्रीय अधिवेशन मध्यप्रदेश के दमोह में आयोजित होगा । इसके अतिरिक्त भी कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं । जिनमें आगामी 18 और 19 मार्च को पवित्र पारसनाथ क्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए व्यापक विचार हुआ । इसके अलावा, अन्य विषयों पर भी संक्षिप्त वार्ता हुई । जिसमें प्रमुख रूप से नई शाखाएं खोलने,निष्क्रिय शाखाओं को सक्रिय करने के पहलुओं पर बात हुई ।
संस्था में आर्थिक मजबूती लाने पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान केन्द्रीय शुल्क प्राप्त करने में आ रही समस्याओं पर भी बात हुई । बैठक में कहा गया कि जिन शाखाओं की केंद्रीय शुल्क प्राप्त नहीं हुईं हैं उनसे केंद्रीय शुल्क प्राप्त करने के लिए संपर्क कर शुल्क प्राप्त किया जाएगा । बैठक के दौरान जैन मिलन वरिष्ठ शाखा,दमोह के प्रति पटेरा में नवीन शाखा खुलवाने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार जताया गया ।
बैठक में राष्ट्रीय,क्षेत्रीय पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर कमलेन्द्र जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेमकुमार जैन सराफ, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री इंजीनियर आर के जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरांगना कविता जैन बजाज की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । अतिवीर ललित जैन सराफ, वीर संजय जैन शक्कर द्वय क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अतिवीरंगना कविता, ऋषभ जैन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अतिवीरंगना मंजू जैन, सतभैया क्षेत्रिय महिला चेयर पर्सन, अतिवीर प्रमोद जैन भाइजी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर अरुणजैन चंदेरिया ने भाग लिया । बैठक के बाद सभी सदस्यों द्वारा शाखाओं से प्राप्त इस वर्ष की प्रगति फ़ाइल का अवलोकन किया । बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर अरुण जैन चंदेरिया द्वारा किया गया । अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया । अरिहंत जय जय की स्तुति के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई ।













Add Comment