जैन मिलन महिला चंदना शाखा भिंड की सदस्यों ने आज श्रुत पंचमी पर जीवदया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। गायों के लिए जल सेवा के अंतर्गत नगर के 6 प्रमुख स्थलों पर सीमेंट की स्थायी जल टंकियों की स्थापना की गई। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। श्रुत ज्ञान की आराधना और करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए जैन मिलन महिला चंदना शाखा भिंड की सदस्यों ने आज श्रुत पंचमी पर जीवदया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। गायों के लिए जल सेवा के अंतर्गत नगर के 6 प्रमुख स्थलों पर सीमेंट की स्थायी जल टंकियों की स्थापना की गई। जिससे गर्मी में पशु-पक्षियों को शीतल जल की सुविधा मिल सके। जिसमें स्थल जहां टंकियां रखवाई गईं। श्री गणेश मंदिर, जीव दया स्थल गोशाला, श्री कालीमाता मंदिर, चंदू की तिवारिया, हनुमानजी मंदिर, देवनागर कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने न केवल सराहना की।
बल्कि जल भरने की नियमित व्यवस्था में भी सहयोग देने की सहमति जताई। इस पुण्य कार्य से न केवल श्रुत ज्ञान की भावना पुष्ट हुई, बल्कि जीवदया जैसे श्रेष्ठ धर्म की भी सामाजिक प्रेरणा प्रसारित हुई। सक्रिय सहभागिता करने वाली सदस्याएं। जिसमें क्षेत्रीय संयोजिका राखी जैन, शाखा संस्थापक नीतू पहाड़िया, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री अलका जैन, सदस्याएं विभा जैन, मोनी, अंजू जैन, रूबी जैन, उपस्थित रहीं।













Add Comment