समाचार

जैन मिलन सेंट्रल भिंड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न : 15 से अधिक रोगियों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन, समाजसेवी उपस्थित


भिंड के सूर्यसागर उदासीन नसिया जी मंदिर प्रांगण में जैन मिलन सेंट्रल भिंड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच हुई और 15 से अधिक रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


17 सितंबर को भिंड के सूर्यसागर उदासीन नसिया जी मंदिर प्रांगण में जैन मिलन सेंट्रल शाखा भिंड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर से पधारी डॉक्टर टीम ने 100 से अधिक मरीजों की आंखों का निरीक्षण किया और 15 से अधिक रोगियों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया।

नेत्र शिविर में जैन मिलन केंद्रीय अध्यक्ष संजीव जैन (पावई), कोषाध्यक्ष सुमति जैन (रानीपुर), विनय जैन (बरोही), गोलालारिय जैन समाज भिंड के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, सचिव एवं कैट के जिला अध्यक्ष संजीव जैन (दीनबंधु), वार्ड नंबर 5 की पार्षद हेमू राहुल जैन सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर के आयोजन में पुण्यार्जक के रूप में श्री संजय कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार जैन (पुलावली) परिवार ने अपने माता-पिता की स्मृति में विशेष सहयोग किया। इस प्रकार, यह शिविर समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page