भीषण गर्मी को देखते हुए जैन मिलन अरिहंत भिंड द्वारा मूक पशु पक्षियों के लिए शहर में प्रमुख चार स्थानों पर पानी की टंकियां रखवाई गई। कि पशुओं का सबसे ज्यादा जमावड़ा सब्जीमंडी परिसर के आसपास रहता है। मूक पशुओं पक्षियों को पानी के लिए यहां-वहां ना भटकना पड़े। इसके लिए यह कार्य किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। भीषण गर्मी को देखते हुए जैन मिलन अरिहंत भिंड द्वारा मूक पशु पक्षियों के लिए शहर में प्रमुख चार स्थानों पर पानी की टंकियां रखवाई गई। कार्यक्रम संयोजक और जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि पशुओं का सबसे ज्यादा जमावड़ा सब्जीमंडी परिसर के आसपास रहता है। मूक पशुओं पक्षियों को पानी के लिए यहां-वहां ना भटकना पड़े। इसके लिए हनुमान चौराहा, पुस्तक बाजार, हनुमान मंदिर, आलू मंड,ी बंगला बाजार कॉर्नर, वाटर वर्क्स, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, किरार कॉलोनी तथा लश्कर रोड पर पानी की टंकी रखवाई गई। जिसकी स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों ने प्रशंसा की।
उनके द्वारा रोज पानी भरने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, क्षेत्रीय उप मंत्री राकेश जैन बच्चू ,जैन मिलन अरिहंत के सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन, उदित जैन, रजत जैन पर्याय वाले, अमन जैन, रिया जैन, स्वप्निल जैन नीरज जैन, मनीष जैन, ऋषि जैन तथा अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।













Add Comment