भिंड के गोल मार्केट में जैन मिलन अरिहंत द्वारा मजदूर वर्ग के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
भिंड के गोल मार्केट में जैन मिलन अरिहंत द्वारा पूर्वजों की स्मृति में मजदूर वर्ग के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विमल हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें 250 से अधिक श्रमिकों ने रक्तचाप, शुगर, त्वचा, हृदय और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच कराई।
मुख्य अतिथि वार्ड 5 पार्षद हेमू राहुल जैन ने समाजसेवा की इस परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
शिविर में विमल हॉस्पिटल के डायरेक्टर शिव सिंह विमल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील विमल और पूरी मेडिकल टीम मौजूद रही। साथ ही जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. एस. के. जैन, शाह विमलचंद जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन, उपमंत्री राकेश जैन बच्चू, सचिव विकास जैन और कोषाध्यक्ष अमन जैन सहित कई पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक व जैन मिलन अरिहंत अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि इस शिविर से मजदूर वर्ग को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ जागरूकता भी मिली। मजदूर संघ ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment