समाचार

जैन मिलन अंजना ने मनाया रक्षा दिवस : महिलाओं ने भक्ति भाव से किया णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ


भिंड में जैन मिलन अंजना संस्था द्वारा 10 अगस्त को रक्षा दिवस के अवसर पर सामूहिक णमोकार महामंत्र पाठ और आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर देशभर में एक साथ संपन्न हुआ। पढ़िए सोनल जैन की ख़ास रिपोर्ट…


भिंड में 10 अगस्त 2025 को परेड मंदिर पुस्तक बाजार में जैन मिलन अंजना संस्था द्वारा रक्षा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर यह विशेष कार्यक्रम पूरे देशभर में एक ही दिन और एक ही समय पर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य जैन साधु-साध्वियों के प्रति उपजे उपसर्ग के समय धर्म और तीर्थ की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लेना था। कार्यक्रम के तहत सुबह 8:00 से 8:30 बजे तक सभी बहनों ने सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का पाठ किया। यह पाठ पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव से किया गया। तत्पश्चात 8:45 बजे सामूहिक आरती संपन्न हुई, जिसमें भक्ति गीतों और मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।

यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित 

इस अवसर पर जैन मिलन महिला अंजना संस्था की सभी बहनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित प्रमुख बहनों में क्षेत्रीय धार्मिक वीरा स्नेहलता जैन, क्षेत्रीय सद्भावना समिति सदस्य वीरा सरला जैन, वीरा सुनीता जैन, मंत्री वीरां रेनू जैन, कोषाध्यक्ष वीरा सुमन जैन काला, वीरा कुसुम जैन, स्नेहलता जैन, स्नेहा जैन, नीलम जैन, रूबी जैन, सुमन जैन, मंजू जैन, शालिनी जैन, अंजू जैन और नीलम जैन शामिल थीं।

अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया

शाखा की सभी महिलाएं समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और सामूहिकता व अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावना और सामाजिक एकता का अद्वितीय समन्वय देखने को मिला, जिसने सभी के मन में धर्म और समाज सेवा के प्रति नया उत्साह भर दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page