समाचार

बाल अनाथ आश्रम में जैन मिलन अंजना ने स्टेशनरी बांटी : बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा


भिंड के अटेर रोड स्थित बाल गृह बालक में गुरुवार को जैन मिलन महिला अंजना शाखा ने जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई लिखी के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की।बच्चों को आश्वासन दिया कि समय-समय पर हम आते रहेंगे। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। अटेर रोड स्थित बाल गृह बालक में गुरुवार को जैन मिलन महिला अंजना शाखा ने जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई लिखी के लिए आवश्यक सामग्री, स्टेशनरी, पेन, पेंसिल, बॉक्स, नमकीन, बिस्किट, चिप्स इत्यादि स्वल्पाहार भेंट किया। सभी बहनों ने बच्चों के साथ बैठकर कुछ बातें की। एक परिवार का रूप देकर समय व्यतीत किया। बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। गुरुवार को जैन मिलन महिला अंजना की सभी बहन को बच्चों के बीच जाने का सौभाग्य मिला। बच्चों को आश्वासन दिया कि समय-समय पर हम आते रहेंगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरांगना आभा जैन, धार्मिक चेयरमेन वीरां स्नेहलता जैन, तीर्थ बचाओ समिति सदस्य वीरांगना मीरा जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, मंजू जैन, सुमन जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page