आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में जैन पत्रकार संगोष्ठी 26 अक्टूबर रविवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर सांगानेर में मंदिर प्रबंध समिति चित्रकूट, सांगानेर के तत्वावधान और जैन पत्रकार महासंघ (रजि) के संयोजन में की गई है। जयपुर से पढ़िए, राजाबाबू गोधा जैन की यह खबर…
जयपुर। आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में जैन पत्रकार संगोष्ठी 26 अक्टूबर रविवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर चित्रकूट कॉलोनी सांगानेर में मंदिर प्रबंध समिति चित्रकूट, सांगानेर के तत्वावधान और जैन पत्रकार महासंघ (रजि) के संयोजन में की गई है।
जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि संगोष्ठी-पत्रकार सम्मेलन में प्रातः 8 बजे से पत्रकारों का रजिस्ट्रेशन के साथ 8.30 प्रथम सत्र होगा। इसमें चित्र अनावरण, मंगलाचरण, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, आचार्य श्री का पाद् प्रक्षालन, मुख्य वक्ता डॉ. रोहित जैन राजस्थान यूनिवर्सिटी का उद्बोधन, आचार्य श्री के मंगल प्रवचन आदि होगा। कार्यक्रम में ’कलिकाल में तप की महिमा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से’ विषय पर उद्बोधन, 11 बजे संघ की आहार चर्या, 12 भोजन, द्वितीय सत्र में पत्रकार संवाद कार्यक्रम 1.30 बजे से, तृतीय सत्र-सम्मान समारोह आचार्य श्री के साथ स्मृति चित्र एवं व्यक्तिशः परिचय और समापन 3 से 5 बजे तक रहेगा तथा सांयकाल भोजन, संगोष्ठी में निर्धारित विषय पर सदस्य अपना विचार रखेंगे।
यह कार्यक्रम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया की अध्यक्षता में चित्रकूट मंदिरजी में सम्पन्न होगा। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि व्यवस्था संबंधी जानकारी के लिए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीपक गोधा प्रताप नगर, कार्यक्रम संयोजक चक्रेश जैन समाचार जगत तथा राजाबाबू गोधा फागी को बनाया गया। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया ने कहा कि इस संगोष्ठी में पूरे भारतवर्ष सहित विभिन्न स्थानों से जैन पत्रकार व चिंतक शामिल होंगे, जो संगोष्ठी के महत्वपूर्ण विषय पर चिंतन व मंथन करेंगे, कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल जैन काशीपुरा वाले, मंत्री मूलचंद जैन पंवालिया वाले, परवेश जैन सांगानेर ,राजेश चौधरी सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में बाहर से आने वाले एवं स्थानीय सभी पत्रकार बंधुओ के आवास एवं दोनों समय की भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।













Add Comment