समाचार

प्रथम राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रदीप जैन रायपुर : 2026 के लिए शैलेन्द्र निशान्त जैन गोधा के नाम की घोषणा


कोटा में जैन पत्रकार महासंघ की संगोष्ठी में आचार्य प्रज्ञा सागर जी ने प्रथम राजा श्रेणिक पत्रकारिता पुरस्कार प्रदीप जैन रायपुर को प्रदान किया और 2026 का पुरस्कार शैलेन्द्र निशान्त जैन गोधा को देने की घोषणा की। इस अवसर पर एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया गया। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…


कोटा। प्रज्ञा लोक, महावीर नगर प्रथम, कोटा में महावीर तपो भूमि उज्जैन प्रणेता आचार्य प्रज्ञा श्रवण सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में जैन पत्रकार महासंघ द्वारा “जैनत्व संस्कारों का संरक्षण कैसे” विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया ने की।

संगोष्ठी के दौरान आचार्य प्रज्ञा सागर जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज में पत्रकारिता केवल समाचार तक सीमित न होकर संस्कारों और सकारात्मकता का मार्गदर्शन करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए उपस्थित 37 पत्रकारों और समाजजनों को जीवन में कम से कम 1000 वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया और एक करोड़ वृक्ष लगाने का राष्ट्रीय लक्ष्य घोषित किया।

इस अवसर पर प्रथम “राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार” दैनिक विश्व परिवार, रायपुर के प्रधान संपादक प्रदीप जैन को प्रदान किया गया। उन्हें तिलक, दुपट्टा, माला, प्रशस्ति पत्र और ₹25,000 की राशि से सम्मानित किया गया। आचार्य श्री ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2026 का यह पुरस्कार दैनिक समाचार जगत के प्रधान संपादक शैलेन्द्र निशान्त जैन गोधा को प्रदान किया जाएगा। इस घोषणा पर उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

जैन संस्कारों का संरक्षण संभव है

मुख्य वक्ता राजेन्द्र जैन महावीर सनावद ने कहा कि आज की पीढ़ी को धर्म शिक्षा और साधु-संतों के सानिध्य की आवश्यकता है, तभी जैन संस्कारों का संरक्षण संभव है। संगोष्ठी में पत्रकारों ने धर्म प्रचार-प्रसार में पत्रकारिता की भूमिका, डिजिटल युग में जैन मीडिया की जिम्मेदारी और सकारात्मक खबरों के महत्व पर अपने विचार रखे। सत्र का संचालन राकेश जैन चपलमन और पारस जैन पत्रिका ने किया। संगोष्ठी में देशभर से आए पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय मंत्री राकेश जैन चपलमन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page