समाचार

जैन इन्स्पिरेशनल यूथ अवॉर्ड 5 अप्रैल को: जिनशासन की निःस्वार्थ प्रभावना करने वाले होंगे सम्मानित 


आचार्य श्री विद्यानंद जी के पट्टशिष्य आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी की मंगल प्रेरणा और आशीर्वाद से जैन समाज की युवा पीढ़ी एवं उनके उत्कृष्ट सेवाओं के प्रोत्साहन के लिए श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के तत्वावधान में 5 अप्रैल को दोपहर 1बजे जैन इन्स्पिरेशनल यूथ अवॉर्ड समारोह होने जा रहा है। दिल्ली से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…


दिल्ली। आचार्य श्री विद्यानंद जी के पट्टशिष्य आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी की मंगल प्रेरणा और आशीर्वाद से जैन समाज की युवा पीढ़ी एवं उनके उत्कृष्ट सेवाओं के प्रोत्साहन के लिए श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के तत्वावधान में 5 अप्रैल को दोपहर 1बजे जैन इन्स्पिरेशनल यूथ अवॉर्ड समारोह होने जा रहा है। कार्यक्रम एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग हनुमान रोड एरिया,कनॉट प्लेस,नई दिल्ली में होगा। यह सम्मान उनका है, जो जिनशासन की निःस्वार्थ प्रभावना कर रहे हैं। इस आधुनिकता के दौर में आध्यात्मिकता प्रवाहित करने वाले, जिनशासन के यश आकाश में नव ऊर्जा के नक्षत्र गढ़ने वाले, निःस्वार्थ एवं सतत धर्म प्रभावकों का सम्मान जैन समाज का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। जिसे जिया अवॉर्ड के माध्यम से साकार रूप आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी महाराज प्रदान कर रहे हैं।

5मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

जहां जैन समाज की युवा प्रतिभाएं शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सामाजिक सेवा, स्टार्टअप, कला, खेल और नवाचार जैसे हर क्षेत्र में अपनी मिसाल कायम करने वाले उत्कृष्ट युवाओं को सम्मान मिलेगा। यदि आपने भी किसी क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य किया है तो आप 5मार्च तक अपना परिचय पत्र सराहनीय कार्य के साथ भेजकर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। भारत की राजधानी दिल्ली में होने जा रहा जैन समाज का एक ऐसा भव्य अवॉर्ड प्रोग्राम, जिसमें एक साथ सैकड़ों क्रिएटर्स और इनफ्लूएन्सर्स मिलेंगे। जिन्हें स्वयं आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी महाराज मार्गदर्शन देंगे और साथ ही सेलिब्रिटी,सोशल मीडिया एक्सपर्ट, अनेक महानुभावों के अनुभवों का भंडार मिलेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page