समाचार

मुनिश्री आदित्य सागर जी के आशीर्वाद से मिला जैन आइकॉन अवॉर्ड: सोशल मीडिया के माध्यम से धर्म प्रचार-प्रसार के लिए सतत प्रयास का प्रतिफल 


मुनि श्री आदित्यसागर जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में अभिषेक अशोक पाटील को रविवार को इंदौर में जैन आइकॉन अवार्ड प्रदान किया गया। अभिषेक पाटील ने बचपन से कुंभोज में आचार्य श्री शांतिसागर पाठशाला और बाहुबली में एमजी शहा विद्या मंदिर में धार्मिक शिक्षा ली। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से समाजसेवा में रत हैं। कोल्हापुर से पढ़िए यह खबर…


कोल्हापुर। मुनि श्री आदित्यसागर जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में अभिषेक अशोक पाटील को रविवार को इंदौर में जैन आइकॉन अवार्ड प्रदान किया गया। आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज, गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी नांदणी, लक्ष्मीसेन भट्टारक महास्वामीजी के भक्त अभिषेक पाटील ने बचपन से कुंभोज में आचार्य श्री शांतिसागर पाठशाला और बाहुबली में एमजी शहा विद्या मंदिर में धार्मिक शिक्षा ली। कोल्हापुर में वीर सेवादल रुईकर कॉलोनी, महावीर गाट फाउंडेशन और अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक कार्य कर रहे हैं। अभिषेक पाटील को मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्धसागर जी महाराज, डॉ. जीवनप्रकाश जैन, अरविंद मजलेकर, महावीर गाट, भरत गाट, भरतेश सांगरुळकर, अमित गाट, स्नेहलता कापसे, रेश्मा शहा, अभिषेक सवदत्ती और बिपीन गाट का मार्गदर्शन मिलता है। इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से, गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी भक्त कोल्हापुर फेसबुक अकाउंट के माध्यम से जैन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसलिए इन्हें जैन आइकॉन अवॉर्ड मिला है।

देश में पहली बार हुआ इस तरह का अवार्ड समारोह 

‘युवाओं का आध्यात्मिक महोत्सव’ जैन आइकॉन अवॉर्ड शनिवार और रविवार को इंदौर में आयोजित किया गया। यह सम्मान है उनका, जो जिनशासन की निःस्वार्थ प्रभावना कर रहे हैं। जिनके आचरण में सतत “मेरी भावना” बह रही है। आध्यात्मिकता का प्रकाश प्रवाहित करने वाले, जिनशासन के यश आकाश में नव ऊर्जा के नक्षत्र गढ़ने वाले, निःस्वार्थ एवं सतत धर्म प्रभावकों का सम्मान जैन समाज का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। जिसे जैन आइकॉन अवॉर्ड के माध्यम से साकार रूप मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज प्रदान कर रहे हैं। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, यूट्यूब अथवा फेसबुक आदि) के माध्यम से दिगंबरत्व का जयनाद करने वाले, निःस्वार्थ रूप से धर्म की प्रभावना करने वाले युवाओं में से चयन कर धर्म प्रभावक जैन आइकॉन अवॉर्ड के लिए आमंत्रित किया गया। भारत वर्ष में प्रथम बार जैन समाज का एक ऐसा दो दिवसीय अवॉर्ड समारोह हुआ। इसमें एक साथ सैकड़ों क्रिएटर्स और इनफ्लूएन्सर्स मिले। जिन्हें स्वयं मुनिश्री ने मार्गदर्शन दिया और साथ ही सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, अनेक आईएएस, आईपीएस न्यायाधीश एवं शासन-प्रशासन में आसीन महानुभावों के अनुभवों का भंडार मिला।

इस कार्यक्रम के यह थे प्रायोजक 

समर्पण समूह (भारत), जया-पुनीत शाह (शाह परिवार, इंदौर), हंसमुख-उर्मिला गांधी (गांधी कोल्ड स्टोरेज, इंदौर), आजाद-रवि देवी जैन (बीड़ीवाला परिवार, इंदौर), अरुणकुमार सेठी (आनंद भवन),अनिल-आशा जैन, आयुष-दीक्षा जैन (खातीवाला टैंक,इंदौर), उमेशचंद जैन, उत्कर्ष जैन (जैनम ग्रुप, इंदौर), सीए अशोक-अतिशय खासगीवाला (इंदौर)। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आकाश जैन उनकी टीम ने मेहनत की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page