समाचार

जैन फोरम के प्रयास जैन एकता के प्रतिबिंब हैं : तपस्वी अलंकरण समारोह में तपस्वियों के तप और उपवास की अनुमोदना कर किया सम्मान


इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान में रविवार को रविंद्र नाट्यगृह में तपस्वी अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इसमें दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के साधु-साध्वियों की मौजूदगी में तपस्वियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान में रविवार को रविंद्र नाट्य गृह में तपस्वी अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इसमें दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के साधु-साध्वियों की मौजूदगी में तपस्वियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सैकड़ों की संख्या में तपस्वियों का बहुमान किया गया। उनके तप की अनुमोदना की गई। सर्वप्रथम शिल्पा जैन एवं ग्रुप की ओर से संगीतमय भजनों से मंगलाचरण सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए गए। इसमें एक से बढ़कर एक भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने यहां उपस्थित समाजजनों को भक्ति भाव से भर दिया। कार्यक्रम में आचार्य श्री पीयूषभद्र सुरीश्वर जी मसा, आचार्य श्री विश्वरतनसागर जी मसा, आचार्य श्री मृदुरत्नसागर जी मसा, मुनिश्री अर्हतकुमार जी स्वामी, श्री राजेश मुनि जी मसा, मुनिश्री विभास्कर सागर जी मसा, अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज, मुनिश्री शुद्धोपयोगसागर जी महाराज, मुनिश्री भरतकुमार जी, मुनिश्री पवित्ररत्नसागर जी मसा, मुनिश्री जयदीप कुमार जी मसा, साध्वी श्री विरागयशा श्री जी मसा मौजूद रहे।

जैन समाज के प्रभाव और प्रतिनिधित्व के लिए कटिबद्ध संगठन के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में मंगल देशना देते हुए आचार्य श्री, मुनिराजों और माताजी ने जैन समाज की एकता पर बल देते हुए जैन समाज को संगठित होने का आह्वान किया। साध्वी श्री विरागयशा श्री जी मसा ने अपने उदबोधन में कहा कि जैन समाज जन्म से धनवान है। गुणवान है, लेकिन उसमें गुरु के प्रति भक्ति कितनी है। यह बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि किताबों का ज्ञान किताबों तक सीमित है। धनवान का धन उसके घर तक सीमित है। उन्होंने समाजजनों को कहा कि अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। कार्यक्रम में आचार्य श्री पीयूषभद्र सुरीश्वर जी मसा, आचार्य श्री विश्वरतनसागर जी मसा, आचार्य श्री मृदुरत्नसागर जी मसा, मुनिश्री अर्हतकुमार जी स्वामी, श्री राजेश मुनि जी मसा, मुनिश्री विभास्कर सागर जी मसा ने भी अपने आशीर्वचनों से सभा को उपकृत किया। कार्यक्रम में अशोक मेहता, कांतिलाल बम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनुराधा जैन के 118 उपवास की तपस्या और अभिषेक जैन के 48 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर जैन रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन श्री, जैन भूषण, जैन विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलक मंच की महिलाओं का योगदान रहा। इस अवसर पर जीतो के सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

किया गया है। समग्र जैन साधु-साध्वी और आचार्य की निश्रा में इंदौर संपूर्ण जैन समाज की एकता का शंखनाद करते हुए तपस्वी अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन रविवार को लाभ पंचमी के अवसर पर किया गया। सुबह 9 बजे से आरंभ हुए कार्यक्रम में संयोजक कांतिलाल बम, अशोक मेहता, भगवतसिंह नागौरी, निर्मल कासलीवाल, राजीव भंडावत एवं समस्त कोर कमेटी के सदस्य जैन फोरम के अलावा सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं और समाजजन, श्रेष्ठीजन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page