समाचार

समृद्धि जैन फूड वर्कशॉप में जैन फूड प्रशिक्षण सम्पन्न: दिगंबर जैन महिला मंडल ने ‘मोक्ष के प्रेमी’भव्य नाटिका की दी शानदार प्रस्तुति


श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाता है। इस वर्ष मनाए जा रहे भगवान महावीर के 2623 वें जन्म महोत्सव पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जिसमें जैन अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा 20 अप्रेल को एवं जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 की भव्य शोभायात्रा 21 अप्रेल को निकाली जाएगी। पढि़ए प्रणीत जैन की पूरी रिपार्ट…


रायपुर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाता है। इस वर्ष मनाए जा रहे भगवान महावीर के 2623 वें जन्म महोत्सव पर विभिन्न आयोजन आयोजित कर सभी जैन धर्म के अनुयायी जैन एकता का परिचय देते हैं। महोत्सव समिति के जितेंद्र गोलछा अध्यक्ष, वीरेंद्र डागा महासचिव, अमित मूणत कोषाध्यक्ष, अमर बरलोटा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने सयुक्त रूप से बताया की समिति द्वारा 15 दिवसीय सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राजधानी रायपुर में महावीर जयंती पूरे भारत वर्ष में बढ़-चढ़ कर मानने के कारण काफी प्रसिद्ध है।

सुबह प्रात: 6.30 बजे से प्रभात फेरी सामाजिक एकता परिचायक बन समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास पिछले कई वर्षों से कर रही हैं। इस आयोजन में श्री साधु मार्गी समता युवा संघ का विशेष सहयोग प्रतिवर्ष प्राप्त होता रहा है। विभिन्न मंडलों द्वारा जीवदया का बहुत ही सुंदर प्रयास कर महावीर का संदेश जियो और जीने दो को सार्थक करते है। महावीर प्रसादी भंडारे के माध्यम से इस वर्ष लगभग 30,000 लोगों को शुद्ध भोजन करवाया गया है।

जरूरतमंदों को कपड़ा, स्टेशनरी, कॉपी आदि सामग्री का वितरण महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन किया गया। रक्तदान शिविर के माध्यम से लगभग 200 लोगों ने रक्तदान कर सेवा कार्य किया। चिकित्सा जांच में कई बड़े चिकित्सकों ने शिविर लगा कर लोगों को स्वस्थ की प्रति जागरूक किया एवं बीमार लोगों का नि:शुल्क इलाह भी किया। महिला मंडल द्वारा लगभग 150 कार्यक्रम 15 दिनों में किए गए। जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

21 अप्रेल को निकाली जाएगी शोभा यात्रा
दिनांक 21 अप्रेल को जन्म कल्याणक महोत्सव के दिन सभी सकल जैन समाज के सदस्य एक साथ शोभा यात्रा निकलेंगे। यह शोभा यात्रा सुबह 8.00 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड से शुरू होकर सदर बाजार, सत्तीबाजार, तात्यापारा, बढ़ईपारा, रामसागर पारा ,राठौड़ चौक से गुरुनानक चौक होते हुए वापस एवं जी रोड स्थित जैन दादा बाड़ी में समाप्त होगी। जहां सभी समाज जन अपनी अपनी पूजा पद्धति से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाएंगे। इस पूरे 15 दिवसीय आयोजन में प्लास्टिक एक पोलिथन का उपयोग न कर रायपुर सकल जैन समाज ने एक मिसाल प्रस्तुत को है।

समृद्धि महिला मंडल का जैन फूड वर्कशॉप

आज दोपहर 2 बजे समृद्धि महिला मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार असाधारण कार्यक्रम समृद्धि महिला मंडल द्वारा जैन फूडवर्क शॉप का आयोजन किया गया था, जिसमें मास्टर सैफ अरुणा विजय द्वारा तरह-तरह के शाकाहारी जैन फूड बनाने की सरल विधि बताई गई। आज के इस कार्यक्रम में लगभग 2000 साधर्मिक जैन महिलाओं ने हिस्सा लिया। समृद्धि महिला मंडल की अध्यक्ष श्वेता पगारिया ने बताया कि अरुणा विजय जैन बेस्ट मास्टर शेफ सीजन 7 में चौथे क्रम में रही थी। प्रतियोगिता में अगले क्रम में जाने हेतु मांसाहारी अंडा बनाने हेतु कहा गया। परंतु पूरे विश्व में अहिंसा का संदेश देने वाले अपने महान जैन धर्म के प्रति कट्टर अरुणा विजय ने मांसाहार ना बनाते हुए प्रतियोगिता से बाहर हो गई। उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता से तो बाहर हो गई पर जो सम्पूर्ण जैन समाज के साथ-साथ शाकाहारी आहार ग्रहण करने वाले के दिलों में अपनी एक विशेष जगह बनाई है।

आज समृद्धि महिला मंडल द्वारा जो जैन फूडवर्क शॉप लगाया गया है। उसमें महिलाओं के उपस्थित देखने लायक तो उनका यह कार्यक्रम अंतिम छोर तक बैठी महिलाओं ने बड़ी स्क्रीन एल ई डी पर देख कर जैन फूड बनाने को विधि को सीखा। प्रथम बार रायपुर आईं शेफ अरुणा विजय ने बताया कि उनका रायपुर में पहली बार जैन फूड वर्कशॉप लगाया गया है। यहां आकर महिलाओं की उपस्थिति देख कर वो दंग रह गई है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जैन फूड प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं ने बहुत ही ध्यान से वर्कशॉप को देखा और सभी ने पसंद भी किया है। मुझे भविष्य में कभी भी रायपुर में आने का मौका मिलेगा तो मैं अवश्य आऊंगी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सपना भंसाली, ज्योति सराफ, शालू कोठरी, श्ेता पगारिया, नेहा राय सोनी, नूपुर काटेला, प्रियल निमाणी, अंकिता बरडिया उपस्थित थी।

कथा ‘मोक्ष के प्रेमी’(राग से वैराग्य की ओर) भव्य नाटिका का आयोजन

दिनांक 19 अप्रेल 2024 शुक्रवार शाम 7.30 बजे से जैन दादाबाड़ी एम .जी रोड रायपुर में श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल रायपुर द्वारा किया गया। जिसमें उपसर्गजयी सुकुमाल महामुनिराज की कथा ‘मोक्ष के प्रेमी’ ( राग से वैराग्य की ओर) का भव्य नाटिका का मंचन श्रद्धा जैन एवं उनकी टीम द्वारा आयोजन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नाटक में पात्रों के सजीव चित्रण, भाषा शैली, संवाद और कला को देख कर सभी दंग रह गए उपस्थित सभी ने कलाकारों की तारीफ की इस नाटक की संयोजक श्रद्धा योगेंद्र जैन (गुरुकृपा) सह संयोजक लवली जैन, रश्मि जैन, प्रियंका जैन, संध्या जैन, हिना जैन, चंचल जैन आदि द्वारा यह धार्मिक नाटक तैयार कर प्रस्तुत किया गया था।

प्रभात फेरी

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 15 दिवसीय प्रभात फेरी में आज को प्रभात फेरी प्रात: 6.30 बजे 18 अप्रैल तत्पर कैलसापुरी से ब्राह्मण पारा से लखेरओली स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर नयापारा होते हुए सत्ती बाजार अम्बे मंदिर में समाप्त हुई। जहां छोटे बच्चो के फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। आज इस अवसर पर पार्षद सरिता वर्मा महामाया मंदिर वार्ड एवं सीमा कंदोई स्वामी विवेकानंद वार्ड विशेष रूप से उपस्थित थी।

अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा 20 अप्रेल को

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 सकल जैन समाज के द्वारा अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा दिनांक 20 अप्रेल 2024 समय शाम 5 बजे निकाली जाएगी। जन्म कल्याणक 2024 के अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोलछा ने बताया की यह अहिंसा यात्रा जो कि श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर, चौबे कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाडी एम. जी. रोड पहुंचेगी। जिसमें महिलाएं युवा सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। इस अहिंसा यात्रा में सर्वश्रेष्ठ अहिंसा संदेश वाले पोस्टर्स/तख्ती को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अहिंसा यात्रा के संयोजक श्री साधुमार्गी समता युवा संघ तेरापंथ युवक परिषद् के साथ तनय लुनिया, चयन जैन, श्रेणिक बोथरा श्री जय आनंद युवा संघ भारतीय, जैन युवा मोर्चा, जय जिनेन्द्र ग्रुप वर्धमान मित्र मंडल है। इस अहिंसा यात्रा में अध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा, महासचिव वीरेन्द्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मुणोत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा ने सभी समाज के सभी सदस्य एवं धर्म प्रेमी बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page