समाचार

विदेश में षडयंत्र का शिकार हुआ जैन परिवार : आगरा के धीरज जैन पत्नी-बेटी समेत अफ्रीका में फंसे, राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री से मदद के लिए किया निवेदन


पश्चिम अफ्रीका के कैमरून नगर की एक कंपनी में कार्यरत धीरज जैन किसी षडयंत्र का शिकार होकर वहां फंस गए हैं। कंपनी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और भारत वापस नहीं आने दे रही है। उनके पास खाने पीने तक के पैसे नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापसी के लिए तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। पश्चिम अफ्रीका के कैमरून नगर की एक कंपनी में कार्यरत धीरज जैन किसी षडयंत्र का शिकार होकर वहां फंस गए हैं। कंपनी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और भारत वापस नहीं आने दे रही है। उनके पास खाने पीने तक के पैसे नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापसी के लिए तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। आगरा निवासी धीरज जैन लगभग 12 वर्षों से पश्चिम अफ्रीका के कैमरून नगर में एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। जैन के साथ उनकी पत्नी एवं एक साल की बेटी भी रहती है। दीनदयाल नगर आगरा निवासी धीरज जैन विदेश में किसी षडयंत्र का शिकार हो गए और कंपनी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर भारत वापसी पर रोक लगा दी है। जैन और उनके परिवार ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई है।

झूठे आरोप लगाकर पासपोर्ट जब्त किया 

धीरज का आरोप है कि उनकी कंपनी ने उन पर झूठे आरोप लगाकर पासपोर्ट जब्त कर लिया है, जिससे उनका परिवार बिना पैसे और सहारे के मुश्किल में है। वे खुद को लूट का शिकार बता रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर वतन वापसी की अपील की है। अफ्रीका से धीरज जैन ने प्रधानमंत्री को लिखा है कि मेरे तथा मेरे परिवार के जीवन की सुरक्षा, पासपोर्ट वापसी एवं भारत वापसी हेतु तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मैं आपके समक्ष अपना दुःखद और अत्यंत संवेदनशील मामला इस आशा के साथ प्रस्तुत कर रहा हूं कि आप मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करेंगे। मेरे नियोक्ता द्वारा मेरे विरुद्ध लगाए जा रहे झूठे आरोप, मेरा पासपोर्ट रोक लेना तथा मेरे परिवार के साथ हो रहा मानसिक उत्पीड़न अब जीवन-मरण का प्रश्न बन चुका है। यहां पर मेरा एवं मेरे परिवार का जीवन संकट में हैं। कृपया भारत वापसी में मेरी मदद करें।

सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री से तुरंत मदद हेतु किया निवेदन

राज्यसभा सांसद नवीन जैन को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत संपूर्ण जानकारी एकत्रित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुरंत मदद की गुहार लगाई है। राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा कि मेरे गृह जनपद आगरा के दयालबाग क्षेत्र निवासी धीरज जैन पुत्र धनपाल जैन पिछले 12 वर्षों से सतगुरु ट्रेवल्स,दुआला अक्वा 1 अपोजिट बीआईसीईसी बैंक अक्वा, नेक्स्ट टू डायरेक्शन ओरेंज बीपी 13256 दुआला कैमरून अफ्रीका में कार्यरत हैं। कंपनी से अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो जाने के कारण कंपनी धीरज जैन एवं उनके परिवार (पत्नी एवं एक वर्षीय पुत्री) का पासपोर्ट वापस नहीं किया जा रहा है। जिस कारण धीरज जैन सपरिवार अपने देश भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

मार्मिक वीडियो संपूर्ण जैन समाज में वायरल 

इस विषय में प्रार्थी का अपनी व्यथा बताते हुए एक मार्मिक वीडियो संपूर्ण जैन समाज में वायरल हो रहा है और पूरे देश के जैन समाज के प्रतिष्ठित जनों द्वारा मेरे पास भी प्रार्थी धीरज जैन की मदद के लिए फोन और संदेश लगातार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि संपूर्ण भारतवर्ष जानता है कि आपने विश्व भर में कार्यरत मुश्किल में फंसे प्रवासी भारतीयों को मुश्किल घड़ियों में अपने कौशल और भारतवासियों के प्रति अपने भावनात्मक लगाव के कारण विषम परिस्थितियों में भी स्वदेश लाने का कार्य किया है, इस कारण संपूर्ण जैन समाज आपसे आशा लगाए हुए है। यदि आपके सफल प्रयास से इनके सपरिवार का स्वदेश लौटने का मार्ग प्रशस्त होगा तो भारत के संपूर्ण जैन समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। मैं स्वयं संपूर्ण जैन समाज के साथ आपका सदैव आभारी रहूंगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page